लाइव न्यूज़ :

तुर्किये भूकंपः छह साल की बच्ची को मलबे से सुरक्षित निकाला, एनडीआरएफ दल ने किया कमाल, अमित शाह ने शेयर किया वीडियो, करेंगे सलाम...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 21:12 IST

तुर्किये भूकंपः वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है, ‘‘इस प्राकृतिक आपदा में तुर्किये के साथ हैं। भारत का एनडीआरएफ जमीनी स्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चला रहा है। भारतीय दल ने आज गंजियातेप के नूरादागी से छह साल की बच्ची को सफलतापूर्वक मलबे से बाहर निकाला।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे एनडीआरएफ पर गर्व है। आईएनडी-11 ने गंजियातेप शहर में छह साल की लड़की बेरेन की जान बचायी।एनडीआरएफ को दुनिया का अग्रणी आपदा मोचन बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

तुर्किये भूकंपः भूकंप प्रभावित तुर्किये में राहत एवं बचाव अभियान में शामिल भारत के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल ने गंजियातेप में मलबे से छह साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। एनडीआरएफ ने बचाव अभियानों के लिए तुर्किये में तीन दल भेजे हैं।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बच्ची को सुरक्षित निकाले जाने का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है, ‘‘इस प्राकृतिक आपदा में तुर्किये के साथ हैं। भारत का एनडीआरएफ जमीनी स्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चला रहा है। भारतीय दल ने आज गंजियातेप के नूरादागी से छह साल की बच्ची को सफलतापूर्वक मलबे से बाहर निकाला।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे एनडीआरएफ पर गर्व है। तुर्किये में बचाव अभियान में टीम आईएनडी-11 ने गंजियातेप शहर में छह साल की लड़की बेरेन की जान बचायी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम एनडीआरएफ को दुनिया का अग्रणी आपदा मोचन बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

भारत ने तुर्किये और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद दोनों देशों की मदद के लिए ‘‘ऑपरेशन दोस्त’’ शुरू किया है। दोनों देशों में इस भूकंप से 19,300 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ कंक्रीट के मलबे तथा अन्य ढांचे को तोड़ने के लिए चिप और मशीनों का इस्तेमाल कर रहा है तथा उसके पास गहरायी तक जाने वाले रडार हैं जो किसी व्यक्ति की दिल की धड़कन जैसी मंद आवाज को भी पकड़ लेते हैं। 

टॅग्स :भूकंपतुर्कीसीरियाएनडीआरएफअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो