लाइव न्यूज़ :

काबुल एयरपोर्ट : तुर्की सैनिकों ने दो माह के बच्चे का रखा ख्याल, मां से बिछड़ जाने के बाद भूख से रो रहा था मासूम, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 22, 2021 09:25 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे डेली सबा ने साझा किया है । इसमें तुर्की सैनिक एक बच्चे का पूरा ख्याल रखते नजर आ रहे हैं । सेना ने बच्चे को दूध पिलाया और सफाई भी की ।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल एयरपोर्ट पर तुर्की सैनिकों ने बच्चे का रखा ख्याल उसे साफ कर खिलाया-पिलाया और पिता को सौंप दिया बच्चा भगदड़ के दौरान मां से बिछड़ गया था

काबुल : अफगानिस्तान में हालात बेहद खराब है ।  हजारों महिलाएं और बच्चे काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश से बाहर निकलने के लिए अपनी बारी इंतजार कर रहे हैं । ऐेसे में महिलाओं और खासकर बच्चों को काफी परेशानी हो रही है और इनकी मदद के लिए तुर्की के सैनिकों ने हाथ आगे बढ़ाया है । उन्होंने पूरी दुनिया के सामने मिसाल पेश की है कि देश की रक्षा और लोगों की ख्याल रखना कितना जरूरी है । 

डेली सबा के अनुसार, तुर्की के सैनिकों को काबुल हवाई अड्डे पर अपनी मां से बिछड़ गए 2 महीने के मासूम बच्चे का ख्याल रखते हुए देखा गया । दरअसल  काबुल हवाई अड्डे पर मची भगदड़ के कारण फरिस्ता रहमानी अपने 2 महीने के बच्चे हदिया रहमानी और उनके पति अली मूसा रहमानी से अलग हो गई । ऐसे में तुर्की सेना ने अकेले पिता की भरपूर मदद की । बच्चे के पिता सैन्य लाइन के भीतर उत्तरी द्वार पर खड़े निराश थे और अपने बच्चे को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि बच्चे के खाना-पीने का सामना मां के पास था तो बच्चा परेशान होकर रो रहा था । 

जब सैनिकों ने पिता और बच्चे को देखा तो उनकी मदद की और उन्हें सेफ जोन में ले आए । शिशु के शरीर की सफाई की और उसे खाना खिलाया । उसे शांत कराकर बाद में पिता को सौंप दिया । तालिबान के अधिग्रहण के बाद से ही लोग  अफगानिस्तान छोड़कर किसी तरह बस बाहर निकलना चाहते है । चूंकि बॉर्डर क्रासिंग बंद है इसलिए काबुल एयरपोर्ट ही बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता है । 

बताया जा रहा है कि बिना कागज के लोग देश से भागने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे अराजकता फैल रही है । साथ ही काबुल एयरपोर्ट के रास्ते में तालिबान ने कई नागरिकों पर हमला भी किया । सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज और तस्वीरें देखी जा सकती है , जिसमें लोग कांटेदार तार को पार करने की कोशिश कर रहे हैं । ऐसी परिस्थिति में वहां तैनात अमेरिकी और तुर्की सैनिकों ने मिसाल पेश की है । वहां इस अराजकता भरे माहौल में बच्चों का भी ख्याल रख रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोतुर्कीअफगानिस्तानतालिबानKabul Airport Authority
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?