लाइव न्यूज़ :

हेलमेट नहीं पहनने की वजह से ट्रक ड्राइवर को देना पड़ा 1000 रुपये का जुर्माना, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: March 18, 2021 10:13 IST

ओडिशा के गंजम जिले में बुधवार को एक ट्रक चालक पर बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने के जुर्म में 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रक चालक ने कहा कि अधिकारी लोगों को अनावश्यक तरीके से परेशान कर रहे हैं और उनसे पैसे ले रहे हैं।सितंबर 2020 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था।

नई दिल्ली: बुधवार को ओडिशा के गंजम जिले में बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने पर एक ट्रक चालक पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह मामला उस समय सामने आया, जब ट्रक चालक आरटीओ दफ्तर गया हुआ था।

इंडिया टुडे के मुताबिक, ट्रक चालक प्रमोद कुमार स्वैन ने बताया कि वह क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) अपने परमिट का नवीनीकरण कराने के लिए गए थे, तब उन्हें बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाने के एक पुराने मामले में जुर्माना भरने के लिए कहा गया। चालक ने बताया कि उसके ट्रक के पंजीकृत नंबर के खिलाफ यह जुर्माना पहले से लंबित था।

चालक ने बताया कि इस पुराने चालान के 1000 रुपये जुर्माना को भरने के बाद ही आरटीओ कार्यालय में अधिकारी ने परमिट का नवीनीकरण किया। चालक ने कहा कि अधिकारी लोग अनावश्यक तौर पर वाहन चालक को परेशान कर पैसे वसूल रहे हैं।

ट्रक चालक ने चालान काटे जाने को लेकर ये कहा-

ट्रक चालक ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से ट्रक चला रहा हूं। उसका ट्रक टैंकर के तौर पर पानी की आपूर्ति में लगा हुआ है। साथ ही उसने बताया कि पिछले दिनों वह RTO ऑफिस गया था क्योंकि उसका परमिट समाप्त हो गया था। परमिट के नवीनीकरण से पहले उसे बताया गया कि हेलमेट बिना पहने ट्रक चलाने के जुर्म में उसका एक मामला लंबित है, जिसके लिए उसे 1000 रुपये देने होंगे। 

इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी सामने आया है ऐसा मामला-

यह पहली बार नहीं हुआ जब किसी ट्रक ड्राइवर को हेलमेट पहने बिना वाहन चलाने के जुर्म में चालान काया गया हो। दैनिक जागरण के मुताबिक, सितंबर 2020 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था।

यहां भी ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न पहनने के मामले में ट्रक चालक का चालान काट दिया था। इसके कुछ समय बाद ट्रक का फिटनेस कराने ट्रांसपोर्टर आरटीओ कार्यालय पहुंचे तो चालान कटने की जानकारी हुई थी। इस मामले में ट्रांसपोर्टर ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात भी कही थी।

टॅग्स :ओड़िसाउत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी