लाइव न्यूज़ :

पुणे में ड्राइवर ने नहीं रोकी कार तो ट्रैफिक हवलदार ने गाड़ी के बोनट पर लटककर बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल

By अनुराग आनंद | Updated: November 6, 2020 10:47 IST

ट्रैफिक हवलदार ने देखा कि कार चालक ने मुंह पर मास्क नहीं लगाया हुआ था और इसी बात के लिए जब उसने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने गाड़ी ना रोकते हुए कार आगे बढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में देखा जा सकता है कि हवलदार बार-बार कार रोकने के लिए चिल्ला रहा है, लेकिन कार ड्राइवर गाड़ी रोकने के लिए तैयार नहीं है। आरोपी कार चालक गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया।

नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर पुणे का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक हवलदार कार के बोनट पर लटका हुआ है। हवलदार बार-बार कार रोकने के लिए चिल्ला रहा है। इसके बावजूद कार ड्राइवर गाड़ी रोकने के लिए तैयार नहीं है। किसी तरह हवलदार जान बचाने में सफल होता है। 

टीओआई रिपोर्ट की मानें तो किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कहां का है? 

बता दें कि यह मामला महाराष्ट्र के पुणे स्थित पिंपरी-चिंचवड का है। जहां एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के लिए ट्रैफिक नियम (Traffic Rules) एक कार चालक को रोकना काफी महंगा पड़ गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कार चालक कितनी रफ्तार से गाड़ी को चला रहा है और अगल-बगल में चलने वाले लोग उससे गाड़ी को रोकने का अनुरोध कर रहे हैं लेकिन वह गाड़ी नहीं रोक रहा है।   

वायरल वीडियो का ये है असली माजरा-

दरअसल, ट्रैफिक हवलदार ने देखा कि कार चालक ने मुंह पर मास्क नहीं लगाया हुआ था और इसी बात के लिए जब उसने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने गाड़ी ना रोकते हुए कार आगे बढ़ा दी। कार के सामने खड़ा हुआ ट्रैफिक हवलदार डर कर गाड़ी के बोनट पर आ गया और गाड़ी रोकने के लिए कहता रहा लेकिन कार चालक ने उसकी एक न सुनी। 

आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

 एक ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी को पुलिस बलों ने रोक लिया। इसके बाद आरोपी कार चालक गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले में मिल रही जानकारी के मताबिक, पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :पुणेट्रैफिक नियमवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी