लाइव न्यूज़ :

इस टॉयलेट सीट में ऐसा क्या है जिसे लोग बता रहे हैं मानवता के खिलाफ, हो रहा है विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 12:24 IST

इस सीट को स्टैंडर्ड टॉयलेट नाम दिया गया है जिसे ब्रिटिश कंस्लटेंट इंजीनियर महाबीर गिल ने डिजाइन किया है। ब्रिटिश टॉयलेट एसोसिएशन ने नवंबर में नए डिजाइन को अनुमति दी थी और अब इस एक सीट को 150 यूरो से 500 यूरो के बीच की कीमत में बेचा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देडिजाइनर का कहना है कि उनकी यह सीट कंपनियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। एक तरफ जहां इस नए डिजाइन वाली सीट को ब्रिटिश टॉयलेट एसोसिएशन का समर्थन मिला है वहीं दूसरी तरफ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।

इस नई खोज के बाद अब ऑफिस टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने वालों की मुसीबत बढ़ सकती है। हाल ही में एक नए डिजाइन वाली टॉयलेट सीट बनाई गई है। इसकी खासियत यह है कि इस पर 5-7 मिनट से ज्यादा समय तक नहीं बैठा जा सकता है। इस डिजाइन वाली सीट को ब्रिटेन की एक कंपनी ने बनाया है। यह सीट आपको आराम से बैठने का मौका ही नहीं देती है।

इस सीट को स्टैंडर्ड टॉयलेट नाम दिया गया है जिसे ब्रिटिश कंस्लटेंट इंजीनियर महाबीर गिल ने डिजाइन किया है। साधारण सीट के मुकाबले यह सीट सीधी-सपाट होने की जगह नीचे की तरफ 13 डिग्री झुकी हुई है।

13 डिग्री का झुकाव होने के चलते आपको अपने पैरों पर जोर देना होगा नहीं तो आप फिसल जाएंगे। डिजाइन करने वाली कंपनी का कहना है कि ऐसे में पैरों पर लगातार दबाव बना रहता है जिससे 7 मिनट से ज्यादा इस पर बैठना मुश्किल है।

डिजाइनर का कहना है कि उनकी यह सीट कंपनियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। अब कर्मचारी टॉयलेट में ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे और इससे प्रॉडक्टिविटी बढ़ेगी। सीट डिजाइनर का मानना है कि काम के दौरान कर्मचारियों के ब्रेक लेने के चलते सिर्फ ब्रिटेन में हर साल 4 बिलियन पाउंड का नुकसान होता है।

एक तरफ जहां इस नए डिजाइन वाली सीट को ब्रिटिश टॉयलेट एसोसिएशन का समर्थन मिला है वहीं दूसरी तरफ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। ब्रिटिश टॉयलेट एसोसिएशन एक नॉन प्रॉफिट एसोसिएशन है जो टॉयलेट फैसिलिटीज के क्षेत्र में काम करता है। इस सीट की आलोचना करने वाले लोग इसे मानवता के खिलाफ बता रहे हैं।

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो