लाइव न्यूज़ :

पिता को देखते ही बेटा तेजी से दौड़कर आया, फिर किया ऐसा , लोग बोले- ये सबसे प्यारा रिश्ता है

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 18, 2021 21:52 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पिता-बेटे का प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देपिता को देखते ही तेजी से दौड़ा बेटाटोपी उतारकर तेजी से दौड़ा बच्चा पिता ने भी प्यार से गले लगाकर उठाया

मुंबई : दुनिया में कई रिश्ते ऐसे हैं , जो बेहद खास होते हैं । ऐसा ही रिश्ता पिता-पुत्र का होता है । इस खास रिश्ते के कई दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं । ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है । 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बच्चा अपने पिता को ट्रक से उतरते हुए देख लेता है । बस ये नजारा देखते ही बच्चा अपने पिता की तरफ तेजी से दौड़ पड़ता है । पिता जैसे ही ट्रक को रोककर उसमें से नीचे उतरता है । बेटा खुशी से खिलखिला उठता है और अपने नन्हें कदमों से दौड़ने लगता है । बच्चा दौड़ाते हुए अपनी टोपी तक उतारकर जमीन पर फेंक देता है ।

बेटे को नजदीक आते देख पिता अपनी बाहें फैला लेते है, जैसे ही बच्चा उनके पास पहुंचता है वो उसे प्यार से गले लगा लेते हैं । अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है । हर कोई वीडियो में बाप-बेटे के बीच का प्यार देख खुश हो उठा । सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया तभी से लोग इसे जमकर लाइक कर रहे हैं । 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है । ट्विटर पर ये वीडियो 14 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था । खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?