लाइव न्यूज़ :

'अगर तुम साथ हो...' बच्ची ने ऐसा गाया गाना कि लोग सुनकर रह गए हैरान, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 28, 2021 16:20 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां और बेटी साथ में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं । दोनों तमाशा फिल्म का गाना "अगर तुम साथ हो" गा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमां और बेटी ने गाया गाना 'अगर तुम साथ हो' , लोगों ने कहा अब तक का सबसे बेस्ट वर्जनबेटी ने मां के साथ गाना गाते हुए दिखाए अपने हाव-भाव और हाथों की हरकतवीडियो देख कर कई यूजर्स ने कहा- ऐसे ही और वीडियोज देखने हैं

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें एक मां और बेटी साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग बेहद प्यारे कमेंट्स दे रहे हैं। इस क्यूट से वीडियो में मां और बेटी 2015 में आई फिल्म तमाशा का गाना, 'अगर तुम साथ हो' गाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को तमाशा फिल्म में अल्का याग्निक और अरिजीत सिंह ने गाया था । इस वीडियो को सबसे पहले अंजना मदाथिल ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था । लोग इसे "अगर तुम साथ हो " गाने का सबसे प्यारा संस्करण कह रहे हैं।

बेटी ने मां के साथ गाया  गाना

49 संकेंड के इस वीडियो में मदाथिल एक उकुल्ले बजाती हुई नजर आ रही हैं और उनकी बेटी सोफे पर उनके बगल में बैठाकर गाना गा रही है , 'अगर तुम साथ हो'। साथ ही छोटी बच्ची के हाव-भावों , हाथों की हरकत लोगों को खूब पसंद आ रही है।

अंजना मदाथिल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'उकुल्ले के साथ मेरा पहला प्रयास , मुझे छह महीने का समय लगा।' आपको बताते दें कि अभी तक इस वीडियो को हजारों व्यूज, कमेंट मिल चुके हैं और लोगों इसे शेयर भी कर रहे हैं ।

लोगों ने इस वीडियो को देखकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है । एक यूजर ने लिखा , 'इस मुश्किल घड़ी में ये हिम्मत देने वाला वीडियो है ।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे इस छोटी बच्ची के और बहुत सारे वीडियो देखने है ।' फेसबुक के बाद इस वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया गया , जहां इसे  ढेर सारे व्यूज मिले हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी