लाइव न्यूज़ :

VIDEO:बिल्ली को बचाने के लिए स्टेडियम कि भीड़ ने छोड़ दिया रोमांचक मैच, झंडे के सहारे हुई लैंडिंग

By वैशाली कुमारी | Updated: September 13, 2021 16:33 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें स्टेडियम के भीतर बैठे लोग एक ब्लैक एंड व्हाइट रंग की बिल्ली को लटकता देख मैच को भूलकर उस बिल्ली कि जान बचाने में जुट जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेमार, मेसी, रोनाल्डो इस खेल के सुपरस्टार हैंबिल्ली के सुरक्षित लैंडिंग से स्टेडियम में जश्न का माहौल हो गया

फुटबॉल दुनिया का सबसे पसंदीदा खेल है। पूरी दुनिया में आप को इसके दीवाने देखने को मिल जाएंगे। इसे लेकर लोगों की दीवानगी इस कदर हावी है कि लोग मैच के लिए अपना सबसे जरूरी काम तक भूल जाते हैं।

नेमार, मेसी, रोनाल्डो इस खेल के सुपरस्टार हैं। मैच के दौरान कभी कभी लोग अपना आपा खो देते हैं और मैदान पर भिड़ंत की स्थिति हो जाती है। अब जरा सोचिए एक रोमांचक फुटबॉल मैच के दौरान अगर एक बिल्ली जमीन से कई फीट ऊपर हवा में लटक रही हो तो क्या होगा? क्या  ऐसे खेल के प्रशंसक जिन्हे खेल के आगे कुछ नहीं दिखता हो वे बिल्ली को बचाएंगे या खेल का मजा लेंगे।

सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियो क्लिप वायरल है जिसमें स्टेडियम के भीतर बैठे लोग एक ब्लैक एंड व्हाइट रंग की बिल्ली को लटकता देख मैच को भूलकर उस बिल्ली कि जान बचाने में जुट जाते हैं। समय बीतने के साथ बिल्ली कि पकड़ भी कमजोर होती जा रही थी ऐसे में वहां मौजूद कुछ नौजवानों ने उसे बचाने का फैसला किया।

अमेरिका के मियामी स्थित हार्ड रॉक स्टेडियम में हजारों लोग एक रोमांचक मैच का आनंद ले रहे थे, तभी उनमें से कुछ की नजर एक बिल्ली पर पड़ी जोकि जमीन से कई फुट ऊपर हवा लटकी हुई थी।

स्टेडियम के ऊपरी डेक पर अपने दो पंजों के सहारे लटकी बिल्ली को देखते ही लोग मैच देखना भूल गए और उसके रेस्क्यू में जुट गए। बिल्ली करीब 30 फिट की ऊंचाई पर लटकी हुई थी और कभी भी गिर सकती थी, ऐसे में लोगों ने एक अमेरिकी झंडे को नेट की तरह यूज किया ताकि बिल्ली को सीधे जमीन पर गिरने से बचाया जा सके। 

नौजवानों ने अमेरिकी झंडे को नेट की तरह यूज किया ताकि बिल्ली को सुरक्षित जमीन पर लाया जा सके। फुटबॉल का मैच अपने रोमांचक मोड़ पर खड़ा था लेकिन स्टेडियम में मौजूद जनता बिल्ली को बचाने के चक्कर में मैच को भूल चुकी थी। कुछ देर बाद जैसे ही उस बिल्ली की पकड़ कमजोर हुई तो वो सीधे लोगों द्वारा बनाए झंडे के बीचोबीच गिरी। उसके सुरक्षित लैंडिंग से स्टेडियम में जश्न का माहौल हो गया और फिर दर्शकों ने दोगुने उत्साह के साथ मैच का आनंद लिया।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी