लाइव न्यूज़ :

जब घर में बिस्तर पर आराम से बैठा मिला बाघ, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 17:54 IST

असम में बाढ़ का कहर जारी रहा। राज्य के 29 जिलों में हालात जस के तस बने हुए हैं। बाढ़ से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकाजीरंगा के हरमति इलाके में रफीकुल अपने घर के कमरे मे पहुंचे तो बाघ को बेड पर बैठा देखर डर गये।नैशनल पार्क के 90 फीसदी हिस्से में पानी भरा हुआ है।

असम में बाढ़ का कहर जारी रहा है। राज्य के 29 जिलों में हालात जस के तस बने हुए हैं। बाढ़ से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच काजीरंगा स्थित हरमति इलाके के एक घर में उस वक्त हल्ला मच गया, जब घरवालों ने देखा कि उनके घर के बिस्तप पर एक बाघ बैठा हुआ है। घटना सुबह सात बजे की है। 

इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग ने पूरे मामले पर नजर बनाई हुई है। वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट इंडिया ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीरें शेयर की है। हालांकि बाघ पर नजर रखी जा रही है, लेकिन उसे अभी तक निकाला नहीं गया है। 

काजीरंगा के हरमति इलाके में रफीकुल अपने घर के कमरे मे पहुंचे तो बाघ को बेड पर बैठा देखर डर गये। वन विभाग का कहना है कि काजीरंगा नैशनल पार्क में पानी भर जाने की वजह से ही बाघ इधर आया होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बाघ भूखा है, इसलिए वो खाने की तलाश में इधर आया होगा। बता दें कि नैशनल पार्क के 90 फीसदी हिस्से में पानी भरा हुआ है।  

असम में बाढ़ का कहर जारी रहा। राज्य के 29 जिलों में हालात जस के तस बने हुए हैं। बाढ़ से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक गेंडे की मौत हो गई जबकि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

एएसडीएमए ने कहा है कि हैलाकांडी में जलस्तर कम हुआ है लेकिन अब भी राज्य में 57.51 लाख लोग प्रभावित हैं। प्राधिकरण के अनुसार मोरीगांव में चार, सोनितपुर और उदालगिरी में दो-दो जबकि कामरूप (महानगर) और नौगांव जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। एएसडीएमए ने कहा कि 1.50 लाख से अधिक विस्थापित लोग 427 राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं। विभिन्न जिला प्रशासनों ने 392 राहत वितरण केन्द्र बनाए हैं। 

 

टॅग्स :असमवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो