लाइव न्यूज़ :

ये है दुनिया का सबसे महंगा 'केला', कीमत जानने के बावजूद भी खा गया यह शख्स! 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2019 15:11 IST

यह केला तब और चर्चा का विषय बना जब एक परफार्मेंस आर्टिस्ट ने इस दीवार में चिपके इस केले को खा गया और इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

Open in App

अमेरिका में एक केला को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यह कोई साधारण केला नहीं बल्कि सबसे महंगा केला में से एक है। इसकी कीमत 120000 डॉलर यानी 85 लाख रुपये हैं। दरअसल, फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित एक आर्ट बेसल शो में केले को दीवार पर डक्ट टेप से चिपका कर बनाया गया है और इसकी कीमत 120000 डॉलर यानी 85 लाख बताई जा रही है। 

यह केला तब और चर्चा का विषय बना जब एक परफार्मेंस आर्टिस्ट ने इस दीवार में चिपके इस केले को खा गया और इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

आर्टिस्ट डेविड ने अपनी वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ''भूखा कलाकार... मेरे द्वारा दी गई आर्ट परफॉर्मेंस... मुझे मौरिज़िओ कैटेलन (Maurizio Cattelan) का यह आर्टवर्क काफी पंसद आया और इसे खाने में भी काफी मजा आया... यह काफी स्वाद था''। 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इसे पैरिस की आर्ट गैलरी पैरोटिन में प्रदर्शनी के लिए रखा गया था। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आर्टसी के मुताबिक कैटेलन की अन्य कलाकृतियों की तरह ही यह कृति कई संस्करणों में सामने आई है।  वहीं, इस कलाकृति के तीन संस्करणों में से दो कृतियां बेची जा चुकी हैं। 

इस आर्टवर्क को देखकर ज्यादातर लोग हैरान रहे। पैरोटिन गैलरी के मालिक इमैनुएल पैरोटिन के मुताबिक केला वैश्विक व्यापार और ह्यूमर का प्रतीक है।  

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो