लाइव न्यूज़ :

शख्स ने शेखी बघारते हुए कहा- "जहाज के साथ एयर होस्टेस को भी खरीद लूंगा', सीआईएसएफ ने उतार दिया जहाज से नीचे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 7, 2023 13:34 IST

असम के सिलचर हवाई अड्डे पर एक शख्स द्वारा हवाई जहाज में अभद्रता करने पर सीआईएसएफ ने उसे जहाज से नीचे उतार दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के सिलचर हवाई अड्डे पर शख्स ने की हवाई जहाज में अभद्रता जहाज के कैप्टन की शिकायत पर सीआईएसएफ ने शख्स को फौरन जहाज से नीचे उतार दियाआरोप था कि शख्स ने दुर्व्यवहार किया और कहा कि जहाज के साथ एयर होस्टेस को भी खरीद लूंगा

गुवाहाटी: असम के सिलचर हवाई अड्डे पर बीते 5 सितंबर को एक शख्स द्वारा हवाई जहाज में अभद्रता के कारण विमाननतल की सुरक्षा में लगे हुए सीआईएसएफ ने जहाज के कैप्टन की शिकायत पर उसे जहाज से नीचे उतार दिया। इस संबंध में सिलचर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि बीते मंगलवार को सुजीत दास चौधरी नाम के एक यात्री को हवाई जहाज में अनियंत्रित व्यवहार के लिए कोलकाता जाने वाली उड़ान से नीते उतार दिया गया।

घटना के मामले में भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारी पीके गोराई ने बताया, "सुजीत दास चौधरी मंगलवार को अनियंत्रित व्यवहार के लिए एलायंस एयर के एक विमान से नीचे उतारना पड़ा क्योंकि उसने उड़ान भरने के दौरान फोन पर बात न करने के मानक प्रोटोकॉल का उलंघन किया था।"

गोराई के अनुसार सुजीत चौधरी को चालक दल के सदस्यों द्वारा बार-बार अपना सेलफोन बंद करने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने न केवल ऐसा करने से इनकार कर दिया, बल्कि चालक दल के सदस्यों के साथ बहस भी की और कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे और कहने लगे कि जहाज के साथ एयर होस्टेस को भी खरीद लूंगा। 

बताया जा रहा है कि चौधरी के साथ यात्रा कर रहे कुछ सह-यात्री भी मामले में केबिन क्रू के साथ बहस में शामिल हो गए, जिससे विमान में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई, जबकि विमान पहले से ही टेक-ऑफ के मोड में था।

इस बीच जहाज के कप्तान ने हस्तक्षेप किया और चौधरी को उनके अनियंत्रित व्यवहार के लिए जहाज से उतारने का आदेश दिया। इसके बाद जहाज में फौरन सीआईएसएफ की एक टीम पहुंची और न केवल चौधरी बल्कि उनके साथ यात्रा कर रहे कम से कम 10 सह-यात्रियों को भी विमान से नीचे उतर दिया।

बताया जा रहा है कि इस घटना के कारण विमान की उड़ान में 29 मिनट की देरी हुई। एलायंस एयर की उड़ान, जो पहले दोपहर में 2:20 बजे सिलचर से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी वो आकिरकार दोपहर 2:49 बजे रवाना हुई।

टॅग्स :CISFsilchar-pcअसमGuwahatiAssam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो