लाइव न्यूज़ :

Telangana BJP MP Arvind: यदि लोग भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे तो वे नरक में जायेंगे, भाजपा सांसद अरविंद ने कहा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2024 20:17 IST

Telangana BJP MP Arvind: वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) आपके स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं। वह शादियों के लिए पैसे भेज रहे हैं। वह एसएचजी (स्वयं सहायता समूहों) को ऋण दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन तलाक को समाप्त किया तथा आपका आत्मसम्मान सुनिश्चित किया।जो हाथ आपको खिला रहा हो, उसे मत काटिए।अन्यथा ईश्वर भी आप लोगों को माफ नहीं करेगा।

Telangana BJP MP Arvind: निजामाबाद के लोकसभा सदस्य डी अरविंद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के बाद भी यदि लोग भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे तो वे नरक में जायेंगे। इस वीडियो में भाजपा सांसद अरविंद (तेलंगाना में) विजय संकल्प यात्रा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए और उनसे यह अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं ‘जो हाथ आपको खिला रहा हो, उसे मत काटिए।’’ वीडियो में भाजपा सासंद को यह कहते हुए देखा जा सकता है , ‘‘ आपको मुफ्त भोजन, मुफ्त गैस मिल रही है, अच्छे स्कूल खोले जा रहे हैं। वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) आपके स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं। वह शादियों के लिए पैसे भेज रहे हैं। वह एसएचजी (स्वयं सहायता समूहों) को ऋण दे रहे हैं।

यह नरेन्द्र मोदी ही हैं जिन्होंने तीन तलाक को समाप्त किया तथा आपका आत्मसम्मान सुनिश्चित किया।’’ वह यह भी कहते हैं, ‘‘ इन सब बातों के बाद भी , यदि आप कांग्रेस या बीआरएस को वोट देते हैं तो ‘ऊपरवाला’ आपको नरक में ले जाएगा। आप स्वर्ग में नहीं जायेंगे। मैं कह रहा हूं कि आप नरक में जायेंगे। जो हाथ आपको खिला रहा हो, उसे मत काटिए।’’

अरविंद से इस टिप्पणी के संबंध में संपर्क नहीं किया जा सका है। उन्होंने जनसभा से अपील की कि यदि वे स्वर्ग जाना चाहते हैं तो उन्हें उन लोगों का समर्थन और उनके पक्ष में वोट डालना चाहिए जो देश को सेवाएं दे रहे हैं और उसे सुरक्षित बना रहे हैं। उनका इशारा भाजपा की ओर था। उन्हें भीड़ से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘ अन्यथा ईश्वर भी आप लोगों को माफ नहीं करेगा।’’

अरविंद एक अन्य वीडियो में भी नजर आये जिसमें वह कह रहे हैं कि सभी हिंदुओं को एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए अन्यथा वे नरक में जायेंगे। इसी वीडियो में उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि असली गद्दार तो वे हैं जो हिंदू समाज से आते हैं लेकिन भाजपा का समर्थन नहीं करते हैं।

टॅग्स :तेलंगानाBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?