लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन के साथ तस्वीर साझा कर तेजप्रताप ने लिखा, 'जो हाल झारखंड में रघुबर दास का हुआ, 2020 में बिहार में नीतीश का वही होगा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 24, 2019 13:35 IST

झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 47 सीट जीती हैं। जीत के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में स्पष्ट जनादेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे।तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा है, ''भाजपा के अहंकार की लंका में आग लगाने के लिए झारखंड के समस्त मतदाता बंधुओ को शुक्रिया।''

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को झारखंड में जीत की बधाई देते हुए बिहार के पूर्व मंत्री और राजद चीफ लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप ने बधाई दी है। तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा है, ''भाजपा के अहंकार की लंका में आग लगाने के लिए झारखंड के समस्त मतदाता बंधुओ को शुक्रिया। महागठबंधन के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अब झारखंड विकास की ओर अग्रसर होगा।'' इस ट्वीट के साथ तेजप्रताप यादव ने अपनी हेमंत सोरने के साथ तस्वीर भी शेयर की है। 

इसके अलावा एक और ट्वीट करते हुए तेजप्रताप ने लिखा, ''लिखकर रख लीजिए जो हाल झारखंड में रघुबर दास का हुआ वही हाल 2020 में बिहार में नीतीश कुमार का होने वाला है।''

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से 47 सीट जीतने के बाद गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन के निवास पर रात्रि में आयोजित पहले संवाददाता सम्मेलन में सोरेन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपनी इस इच्छा के बारे में गठबंधन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सूचित करेगा और यदि उनकी सहमति मिली तो शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवहेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतJharkhand Municipal Election Result 2026: रांची, धनबाद, देवघर नगर निगम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते?, नगर निकाय चुनावों में जीतने वालों और हारने वालों की सूची

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी