लाइव न्यूज़ :

रविवार शाम को हुआ अंतिम संस्कार और सोमवार शाम को घर वापस आया 'जिंदा' बुजुर्ग, लाश को जिंदा देख घर वालों के साथ पुलिस भी रह गई हैरान

By आजाद खान | Updated: April 6, 2022 16:44 IST

आपको बता दें कि बुजुर्ग के बेटा ने पुलिस से कहा कि जितना झटका उसे अपने पिता की मृत्यु पर हुई थी उतना ही शॉक उसे उसके पिता के घर वापस आने पर लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में एक मरे हुए बुजुर्ग के जिंदा लौटने की खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि रविवार शाम को अंतिम संस्कार हुआ और सोमवार शाम को वह वापस आ गया।मामले की खबर पाकर पुलिस भी हैरान रह गई थी।

चेन्नई: तमिलनाडु के इरोड के बनगलादपुर में एक बुजुर्ग के मौत के बाद उसके वापस लौटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 55 साल के एक दिहाड़ी मजदूर की मौत के बाद रविवार की शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अंतिम संस्कार के दूसरे दिन बात बुजुर्ग के घर वापस लौटने से घर वाले हैरान रह गए थे। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी हैरान रह गई थी क्योंकि पुलिस के सामने ही कानूनी कार्रवाई के बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया था। मामले में बुजुर्ग के बेटा ने पुलिस से कहा कि जितना झटका उसे अपने पिता की मृत्यु पर हुई थी उतना ही शॉक उसे उसके पिता के घर वापस आने पर लगा था। 

क्या है पूरा मामला

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दिहाड़ी मजदूरी करने वाला मूर्ति कुछ दिन पहले गन्ने की कटाई के लिए तिरुपुर गया था। इस बीच रविवार की सुबह मूर्ति के बेटे को उनके एक रिश्तेदार का फोन आया कि उसके पिता की मृत्यु हो गई है और उसका लाश बस स्टॉप पर पड़ा है। खबर मिलते ही उसका बेटा मौके पर पहुंचा और अपने पिता की लाश होने की पुष्टी की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को परिवार वालों को सौंप दिया था जिसके बाद रविवार शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।  

दूसरे दिन वापस घर लौट आया मृत पिता

मूर्ति के बेटे की माने तो वे लोग यह देख कर हैरान हो गए कि जिस पिता को एक दिन पहले अंतिम संस्कार किया गया था आज वही पिता सही सलामत घर वापस आ गया। इसके बाद मूर्ति के बेटे ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और सारी बात बताया था। मूर्ति के बेटे ने पुलिस को बताया कि जितना शॉक उसे उसके पिता की मृत्यु पर लगा था उतना ही हैरान उनके दोबारा वापस लौटने पर हुई थी। पुलिस सरकारी डॉक्टरों की मदद से लाश को फिर से निकाला और पोस्टमार्टम किया।  

टॅग्स :अजब गजबभारतTamil NaduPolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…