लाइव न्यूज़ :

पत्रकार ने मुस्लिमों से कहा- घर वापसी करें फिर गरबा करें, स्वरा भास्कर ने किया पलटवार तो यूजर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, खंगाले पुराने वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 13:07 IST

इंदौर के गरबा उत्सव में घुसे मुस्लिम युवकों को लेकर एक पत्रकार ने सोशल मीडिया अपनी नाराजगी जाहिर की तो स्वरा भास्कर ने कहा, सच में संघियों के खाली दिलों से छोटी चीज दुनिया में कुछ भी नहीं है!

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों मुस्लिमों के गरबा खेलने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।स्वरा भास्कर ने गरबा मुस्लिमों के गरबा खेलने का समर्थन किया तो उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

मुंबईः स्वरा भास्कर मुखर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं, लिहाजा कई तात्कालिक मुद्दों पर वह अपने विचार साझा करती रहती हैं। लेकिन ऐसा कर वह कई बार विवादों में आ जाती हैं और लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। इस बीच एक ताजा घटनाक्रम को लेकर उन्हें ट्विटर पर निशाना बनाया जा रहा है। उनके पुराने वीडियो को खंगाल कर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल इंदौर के गरबा उस्तव में घुसे मुस्लिम युवकों को लेकर एक पत्रकार ने सोशल मीडिया अपनी नाराजगी जाहिर की। ऑप इंडिया की पत्रकार नूपुर जे शर्मा ने लिखा कि गरबा हमारा एक गहरा धार्मिक मामला है - यह मनोरंजन नहीं है। यह शक्तिशाली देवी नवदुर्गा और उनके नौ रूपों का उत्सव है। यदि आप भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया घर वापसी करें और माँ को समर्पित कर दें। अन्यथा, कृपया दूर रहें।

स्वरा ने इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए उनकी खिंचाई की। अभिनेत्री ने लिखा- सच में संघियों के खाली दिलों से छोटा दुनिया में कुछ भी नहीं है! लोगों का क्षुद्र दयनीय झुंड! इस कमेंट के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर स्वरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उनके कई पुराने वीडियो निकाले जा रहे हैं और उनपर हमला किया जा रह है। 

एक यूजर ने लिखा- मैं असहमत हूं। संघवादियों के खाली दिलों की तुलना में इन दिनों आप लोगों का बैंक बैलेंस बहुत कम है! एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे खाली दिमाग वाली स्वरा...बस ये बताओ कि सिर्फ मुस्लिम पुरुष ही गरबा क्यों खेलना चाहते हैं, मुस्लिम महिलाएं क्यों नहीं?

 एक अन्य यूजर ने लिखा-  क्षमता से अधिक मुंह नहीं खोलना चाहिए। इतना ही नहीं यूजर्स ने एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो भी खंगाला है, जिसमें वह पाकिस्तान की जमकर तारीफ कर रही हैं और लाहौर को सबसे खूबसूरत जगह बता रही हैं।

टॅग्स :स्वरा भाष्करइंदौरनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो