लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर कश्मीरी युवक को दिया करारा जवाब, फिर दिखाई रहमदिली, जीता सबका दिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 10, 2018 10:58 IST

सुषमा स्वराज से मदद माँगने वाले कश्मीरी युवक ने बाद में अपना मूल ट्वीट और फिर अपना ट्विटर प्रोफाइल डिलीट कर दिया लेकिन तब तक ट्विटरबाज उसके कमेंट का स्क्रीनशॉट ले चुके थे।

Open in App

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर मदद माँगने वालों की तत्काल हेल्प करके काफी नाम कमा चुकी हैं। सुषमा स्वराज मानवीय आधार पर नरमदिली दिखाते हुए जरूरतमंदों की मुश्किलों का समाधान कराती रही हैं। लेकिन भारतीय विदेश मंत्री नरम दिल होने के साथ ही देशभक्त भी हैं और अपने इन दोनों गुणों के बीच संतुलन बनाना भी उन्हें खूब आता है। गुरुवार (10 मई) को एक कश्मीरी युवक ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज से मदद माँगी। कश्मीरी युवक ने सुषमा स्वराज को ट्विटर पर टैग करके कहा कि उसका पासपोर्ट डैमेज हो गया है और उसे सफर करने के लिए तत्काल नया पासपोर्ट चाहिए। कश्मीरी युवक के ट्वीट का जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि आपके प्रोफाइल पर लिखा है कि आप भारतीय होते तो हम जरूर आपकी मदद करते लेकिन आपके प्रोफाइल पर लिखा है कि आप "भारत के कब्जे वाले कश्मीर" में रहते हैं और ऐसी कोई जगह नहीं है। 

सुषमा की झिड़की के बाद कश्मीरी युवक ने अपने ट्विटर प्रोफाइल बॉयो से "भारत के कब्जे वाले कश्मीर" को हटा दिया। सुषमा स्वराज ने इसका संज्ञान लेते हुए जवाब दिया कि @SAteEQ019 हमें खुशी है कि आपने अपना प्रोफाइल सही कर दिया। इसी के साथ सुषमा ने विदेश मंत्रालय के जयदीप नामक कर्मचारी को टैग करते हुे कहा कि "ये भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के नागरिक हैं और इनकी  मदद की जाए।" सुषमा ने इस नरम और कठोर टी इन वन रूप ने भारतीय ट्विटरबाजों का दिल जीत लिया। और सैकड़ों लोगों ने उसे रीट्वीट किया।

हालाँकि ट्विटर पर वायरल होने के बाद कश्मीरी युवक ने अपना मूल ट्वीट डिलीट कर दिया और बाद में अपना ट्विटर प्रोफाइल भी डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक सोशल मीडिया में कई लोग उसके ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले चुके थे। 

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सुषमा स्वराजट्विटरजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर