लाइव न्यूज़ :

सुदर्शन न्यूज के मालिक सुरेश चव्हाणके पर मंडराया गिरफ्तारी का खतरा, हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 17:58 IST

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में अप्रैल 2017 में भी सुदर्शन चैनल के मैनेजिंग एडिटर सुरेश चव्हाणके को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देसुरेश चव्हाणके ने तेरह साल पहले 26 जनवरी 2007 को अपना चैनल सुदर्शन न्यूज लांच किया था. एक वीडियो में झारखंड के राजधानी के रांची के चाणक्य होटल में सुरेश चव्हाणके कुछ लोगों को शपथ दिलाते दिख रहे हैं.

सुर्दशन चैनल के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ सुरेश चव्हाणके ट्विटर पर गलत वजह से सुर्खियों में हैं। ट्विटर पर यूजर्स उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जेएनयू मामले भी सुरेश चव्हाणके और उनका चैनल सुर्खियों में था। इस बार सुरेश चव्हाणके झारखंड की राजधानी रांची के होटल में दिए भाषण की वजह से सोशल मीडिया में वायरल हैं। उनके इस वीडियो पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

जानें सुरेश चव्हाणके का पूरा मामला

अंकिता पटेल नाम से ट्विटर यूजर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा, मैं मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करती हूं कि ऐसे असामाजिक तत्वों और सांप्रदायिक दंगाईयों को तत्काल गिरफ्तार करके जेल में डाले। सख्त व कड़ी कार्रवाई करें। झारखण्ड को इन नफरती घुसपैठियों के आतंक से बचायें। इनके बाप का झारखंड नहीं हैं, जो ये किसी का बहिष्कार करें।

 

मैं मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, से अनुरोध करता हूँ कि ऐसे असमाजिक तत्वों और सांप्रदायिक दंगाईयों को तत्काल गिरफ्तार करके जेल में डाले। सख्त व कड़ी कार्रवाई करें। झारखण्ड को इन नफरती घुसपैठियों के आतंक से बचायें। इनके बाप का झारखंड नहीं हैं, जो ये किसी का बहिष्कार करें। https://t.co/6l4w2EaRRX— Ankita Patel (@AnkitaP79673314) March 9, 2020

 

इस ट्वीट को झारखंड का जवाब देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, सरकार ने घटना और इस भाषण का संज्ञान लिया है। झारखंड पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जो उचित कार्रवाई होगी जल्द की जाएगी। झारखंड में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास करने के वाले के लिए जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

इसके बाद सुरेश चव्हाण के झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा, झारखंड में टीवी शो करना हो तो क्या स्क्रिप्ट पहले पास करवानी होगी? मैंने संवैधानिक अधिकारों के तहत संवैधानिक भाषा में अपना टीवी शो किया है। अभी तो शो चला भी नहीं और आपके ट्विटर चलाने वाले मियां झारखंड पुलिस को जांच का आदेश दे रहे हैं! 

 

CM @HemantSoreng ji, झारखंड में TV शो करना हो तो क्या स्क्रिप्ट पहले पास करवानी होगी ?मैंने संवैधानिक अधिकारों के तहत संवैधानिक भाषा में अपना टीवी शो किया है. अभी तो शो चला भी नहीं और आपके ट्विटर चलाने वाले मियाँ @JharkhandPolice को जाँच के आदेश दे रहे हैं. ! @JharkhandCMOhttps://t.co/cD7Q8c5coL— Suresh Chavhanke “Sudarshan News” (@SureshChavhanke) March 9, 2020

ट्विटर पर #ArrestSureshChavhanke के ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग पर हजारों लोग अब तक ट्वीट कर चुके हैं।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनवायरल वीडियोट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी