लाइव न्यूज़ :

यूपी: जौनपुर में सपा नेताओं की गुंडई, महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2018 12:33 IST

जानकारी के अनुसार, जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोर गहना गांव में 14 दिसंबर को जमीन व रास्ते के विवाद को लेकर एसपी विधायक जगदीश सोनकर के ब्लॉक प्रमुख भाई दीपचंद के गुंडों ने महिलाओं को सरेआम दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीटा था।

Open in App

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सपा विधायक जगदीश सोनकर के भाई और ब्लॉक प्रमुख दीपचंद्र सोनकर द्वारा महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह वाकया एक सप्ताह पहले का है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। 

इस वीडियो में ब्लॉक प्रमुख अपने गुंडों के द्वारा महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटने के लिए ललकार रहे हैं। इसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि दीपचंद्र सोनकर के गुर्गे महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोर गहना गांव में 14 दिसंबर को जमीन व रास्ते के विवाद को लेकर एसपी विधायक जगदीश सोनकर के ब्लॉक प्रमुख भाई दीपचंद के गुंडों ने महिलाओं को सरेआम दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीटा था।

 इस हमले में घायल हुई महिलाओं में से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाए एनसीआर दर्ज की थी।

 वीडियो के वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी ब्लॉक प्रमुख को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 4 पुलिसवालों को लाइन हाजिर किया है। और इस मामले में अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दी जा  रही है।  

टॅग्स :समाजवादी पार्टीवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो