लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #HappyBirthdaySoniaGandhi,इस बार जन्मदिन नहीं मना रहीं सोनिया गांधी, जानिए क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 08:50 IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से जश्न मनाने से मना किया है। सोनिया गांधी आज लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी और रेप विक्टिम के समर्थन में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के जन्मदिन पर  #HappyBirthdaySoniaGandhi ट्रेंड कर रहा है। सोनिया गांधी का जन्मदिन ना मनाने का फैसला उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है।

देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध और रेप की घटनाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (9 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मनाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। सोमवार को सोनिया गांधी 73 साल की हो गई हैं। सोनिया गांधी के जन्मदिन पर  #HappyBirthdaySoniaGandhi ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोग सोनिया गांधी की तारीफ भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर सोनिया गांधी द्वारा उठाया ये कदम सराहनीय है।  

सोनिया गांधी का जन्मदिन ना मनाने का फैसला उन्नाव बलात्कार पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है। इससे पहले हाल में हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी। देश के विभिन्न हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले सामने आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है। 

देखें प्रतिक्रिया

टॅग्स :सोनिया गाँधीहैदराबाद रेप केसउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को नहीं मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को किया रद्द

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

भारतजब सोनिया गांधी ने राहुल के प्रस्ताव को रोका

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार