लाइव न्यूज़ :

बिकनी पर छापी गईं हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें, क्लोदिंग ब्रांड के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2022 22:27 IST

ब्रांड ने 'ऑरा कलेक्शन 2022' नाम से स्विमवियर की एक नई लाइन जारी की थी। ज्यादातर थोंग्स और माइक्रो स्ट्रिंग टॉप्स की तुलना में, नए संग्रह में उनके ऊपर हिंदू देवताओं की तस्वीरें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रांड ने 'ऑरा कलेक्शन 2022' नाम से स्विमवियर की एक नई लाइन जारी की थीब्रांड ने अपने नए कलेक्शन में हिंदू देवताओं की तस्वीरें छापी

'सहारा रे स्विम' नाम के एक क्लोदिंग ब्रांड ने स्विमवियर के अपने नए कलेक्शन पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें छापकर विवाद खड़ा कर दिया है। ब्रांड का स्वामित्व सहारा रे के पास है, जो एक युवा सर्फर से ओनली फैन्स मॉडल बनी है।

ब्रांड ने 'ऑरा कलेक्शन 2022' नाम से स्विमवियर की एक नई लाइन जारी की थी। ज्यादातर थोंग्स और माइक्रो स्ट्रिंग टॉप्स की तुलना में, नए कलेक्शन में उनके ऊपर हिंदू देवताओं की तस्वीरें हैं। विवादित तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

आपत्तिजनक स्विमवियर में मॉडल की तस्वीरें साझा करते हुए, एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा, “तो, अब सौंदर्यशास्त्र के नाम पर, वे बिकनी बॉटम्स और टॉप्स पर प्रिंट के रूप में हिंदू देवताओं का उपयोग कर रहे हैं। यह है सहारा रे की स्विमवीयर कंपनी, जस्टिन की एक्स। क्या यह सिर्फ डिजाइन के लिए है या उनके पीछे कोई मकसद है? या अगर वे बहुत धार्मिक हैं? उन्हें इसकी शुरुआत यीशु से करनी चाहिए, है न?" 

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है, कैसे पश्चिम हिंदू देवी-देवताओं को 'फैशन डिजाइन' और 'सौंदर्य सामग्री' के रूप में अपने बिकनी टॉप और बॉटम के लिए इस्तेमाल कर रहा है। "वे यीशु को अपने सौंदर्यवादी डिजाइन के रूप में रखने की कोशिश क्यों नहीं करते?"।

एक यूजर ने लिखा, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना अब एक फैशन...आपको शर्म आनी चाहिए। सहारा रे। हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना अच्छा नहीं।

टॅग्स :सोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी