लाइव न्यूज़ :

सिंधुदुर्गः महिला कांस्टेबल तृप्ति मुलिक ने किया कमाल, उप मुख्यमंत्री अजित पवार की कार चलाई, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 26, 2021 21:05 IST

रविवार को सिंधुदुर्ग जिले में आए तीन मंत्रियों ने एक ही वाहन में यात्रा की। वाहन को महिला पुलिस कांस्टेबल तृप्ति मुलिक चला रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकोल्हापुर जिले के अंबाप पड़ली गांव की रहने वाली हैं।वर्तमान में मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत हैं।रविवार को सिंधुदुर्ग पुलिस ने पहली बार एक अभिनव पहल शुरू की।

मुंबईः महाराष्ट्र में एक महिला कांस्टेबल की राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की तटीय जिले सिंधुदुर्ग के दौरे के दौरान कार चलाने के बाद प्रशंसा हो रही है। महिला कांस्टेबल ने हाल में वीआईपी सुरक्षा चालक पाठ्यक्रम को पूरा किया है और कुशलता से उप मुख्यमंत्री की कार चलाई।

रविवार को सिंधुदुर्ग जिले में आए तीन मंत्रियों ने एक ही वाहन में यात्रा की। वाहन को महिला पुलिस कांस्टेबल तृप्ति मुलिक चला रही थीं। वह कोल्हापुर जिले के अंबाप पड़ली गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत हैं।

रविवार को सिंधुदुर्ग पुलिस ने पहली बार एक अभिनव पहल शुरू की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की कार एक महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई। उप मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान साथ रहे राज्य के गृहमंत्री सतेज पाटिल ने महिला कांस्टेबल तृप्ति मुलिक की प्रशंसा करते हुए कई ट्वीट किए और कहा कि वाहन चलाने में उनकी कुशलता युवा महिलाओं के लिए प्ररेणा है।

मुलिक गत 10 साल से राज्य पुलिस में कार्यरत हैं और 23 दिसंबर को ही उन्होंने वीआईपी चालक पाठ्यक्रम पूरा किया है।उन्हें उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आधिकारिक कार चलाने की ड्यूटी दी गई थी जिसमें सिंधुदुर्ग के प्रभारी मंत्री उदय सामंत और पाटिल भी सवार थे। पाटिल ने तस्वीर भी साझा की है जिसमें तीनों मंत्री कार में सवार हैं और मुलिक उसे चला रही हैं।मुलिक सिंधुदुर्ग जिले के पुलिस मोटर विभाग में कार्यरत हैं और बचपन से ही उन्हें वाहन चलाने का शौक है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईअजित पवारउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल