लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड ने इस सरदार की पगड़ी का उड़ाया मजाक तो पगड़ियों से बना दिया इतिहास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 19, 2018 14:51 IST

इंग्लैंड में रहने वाले रुबेन सिंह की कहानी बड़ी ही अनोखी है। जिसके बारे में हर किसी को जानना चाहिए। इंग्लैंड मे रुबेन सिंह का बहुत ही बड़ा बिज़नेस है और आज की तारीख में वह इंग्लैंड की जानीमानी हस्तियों में शुमार है।

Open in App

इंग्लैंड में रहने वाले रुबेन सिंह की कहानी बड़ी ही अनोखी है। जिसके बारे में हर किसी को जानना चाहिए। इंग्लैंड मे रुबेन सिंह का बहुत ही बड़ा बिज़नेस है और आज की तारीख में वह इंग्लैंड की जानीमानी हस्तियों में शुमार है। वैसे तो बहुत से भारतीय हैं जो विदेश जाकर पैसा कमाकर काफी बड़ा आदमी बन चुका है। लेकिन रुबेन सिंह की बात कुछ अलग ही है तो आइए हम आपको बताते हैं उनकी खासियत के बारे में -

रुबेन सिंह की खासियत है उनकी पगड़ियां। जी हाँ, जितने रंग की पगड़ियां रुबेन के पास हैं उतने ही रंग की उनके पास लग्जरी कारें है। यह जानकार आपको और भी हैरानी होगी कि रुबेन सिंह के पास जितने रंगों की पगड़ियां है उतने ही रंगों की रोल्स रॉयस कार उनके पास है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह कोई ऐसी वैसी कार नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ज्यादा लग्जरी माने जाने वाली कार है जिसकी कीमत करोड़ों में होती है। 

दुनिया के वो देश जहां ब्रेस्ट दिखने पर महिला को मिलती है सबसे क्रूर सजा, बरसाए जाते हैं कोड़े

रुबेन सिंह के पास इस लग्जरी कार का कोई एक मॉडल नहीं बल्कि कई मॉडल्स मौजूद हैं। वैसे तो देखा जाए आम लोगों के लिए रोल्स रॉयस खरीद पाना महज एक सपना ही समझा जाता है। हर कार लवर ऐसा ही सपना देखता हैं लेकिन हर किसी का यह सपना सच ही साबित हो ऐसा संभव नहीं है। 

बता दें कि रोल्स रॉयस एक ऐसी कार है जो विशेष आर्डर देने पर ही बनवाई जा सकती है। इस कार को डिज़ाइन करने वाली कंपनी अपने हर मॉडल को अलग-अलग तरीके से डिज़ाइन करती है और हर कार में अपनी एक अलग खासियत होती है। इस कार को मशीनी रोबोट्स नहीं बल्कि इंसान खुद अपने हाथों से तैयार करते हैं। भारत में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के पास रॉयल रॉयस फेंटम है।

पीएम मोदी के बयान के बाद हिन्दू-मुसलमान को लेकर भिड़े बॉलीवुड सेलेब, देखिए किसने क्या कहा  

आइए आपको रुबेन की इस खासियत की वजह बतातें हैं। एक बार एक ब्रिटिश व्यक्ति ने रुबेन की पगड़ी को लेकर उनका मजाक उड़ाया था। रुबेन सिंह को यह बात इतनी चुभ गयी कि उन्होंने उस शख्स की बोलती बंद करने का फैसला कर लिया था। इसके बाद रुबेन उस शख्स को करारा जवाब दिया इतना नाम कमाया की इंग्लैंड में उन्हें एक अलग ही पहचान मिल गयी। फिर रुबेन ने अपनी सात रंग की पगड़ी के हिसाब से ही सात रंग की रोल्स रॉयस खरीद डाली।  इसके अलावा भी रुबेन सिंह के पास और भी कई लग्जरी कारें हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अजब गजबइंग्लैंडसिख
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो