लाइव न्यूज़ :

खून से लथपथ पड़ी थी महिला, सिख युवक ने जान बचाने के लिए उतारी पगड़ी

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 9, 2019 14:00 IST

कश्मीर स्थित अवंतीपोरा शहर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 45 साल की महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थीं। मदद के लिए कोई भी सामने नहीं आ रहा था...

Open in App

जम्मू-कश्मीर के त्राल में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके दम पर इंसानियत की नींव आज भी मजबूत है। मनजीत सिंह (20) नामक एक सिख युवक ने महिला की जिंदगी बचाने के लिए जो किया, उसे देख सभी ने जमकर तारीफ की। 

दरअसल कश्मीर स्थित अवंतीपोरा शहर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 45 साल की महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थीं। मदद के लिए कोई भी सामने नहीं आ रहा था।

इसी बीच वहां से मनजीत भी गुजर रहे थे, जब उनकी नजर महिला पर पड़ी, तो जान बचाने के लिए उन्होंने सिर से पगड़ी उतार, उसे पट्टी की तरह इस्तेमाल किया। महिला के पैर से काफी खून बह रहा था। मंजीत ने खून के बहाव को कुछ हद तक रोकने की कोशिश की। इसके बाद घायल महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

बता दें कि मनजीत कश्मीर स्थित 'शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी' में दिहाड़ी मजदूर हैं। उनके घर में दिव्यांग मां, भाई-बहन हैं। पिता की मौत के बाद से परिवार की जिम्मेदारी मनजीत पर ही है। मनजीत का कहना है कि, "मैंने उन्हें सड़क पर पड़े देखा। उनके पैर से लगातार खून बह रहा था। मैं अपनी पगड़ी उतारकर उनके पैर में बांधने से खुद को बस रोक नहीं पाया।"

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोसिख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी