लाइव न्यूज़ :

सीकरः राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक राजेंद्र पारीक के बीच तीखी बहस, आप मेरे जैसे नेता हैं...अपनी मर्यादा में रहें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2023 22:08 IST

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी विधायक राजेंद्र पारीक के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए कलेक्टरेट सभागार में एक बैठक बुलाई थी।कांग्रेस के प्रतिनिधियों में ऐसी बहस हो जाती है, लेकिन नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं हैं।

जयपुरः राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार को विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी विधायक राजेंद्र पारीक के बीच तीखी बहस हो गई। सीकर जिले की प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए कलेक्टरेट सभागार में एक बैठक बुलाई थी।

डोटासरा और पारीक इसी जिले से विधायक हैं। बैठक में दोनों के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बैठक में मौजूद लोगों के मुताबिक, जल निकासी और फ्लाईओवर परियोजना के मुद्दे पर चर्चा के दौरान डोटासरा ने पारीक को अधिकारियों का पक्ष न लेने की सलाह दी, जिसके बाद दोनों नेताओं में बहस छिड़ गई।

इन लोगों ने बताया कि डोटासरा ने जब पारीक से कहा कि “सीकर में क्या हो रहा है और क्या नहीं, इसका ठेका आपके पास नहीं है... आप मेरे जैसे नेता हैं... अपनी मर्यादा में रहें”, तब दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक में उपस्थित लोगों के अनुसार, पारीक ने डोटासरा से कहा कि “आपको शर्म आनी चाहिए।”

उन्होंने बताया कि रावत ने मामले में हस्तक्षेप किया और दोनों नेताओं को शांत कराया। बैठक के बाद डोटासरा ने संवाददाताओं से कहा कि एक बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा की गई। पारीक से बहस के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस के प्रतिनिधियों में ऐसी बहस हो जाती है, लेकिन नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं हैं।

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो