लाइव न्यूज़ :

पंजाब: बिस्तर पर बीमार पड़ी थी बुजुर्ग मां, वकील बेटे ने की पिटाई, बेटी ने बचाई जान, जानिए क्या है मामला

By धीरज मिश्रा | Updated: October 29, 2023 10:45 IST

एक ऐसे कलयुगी बेटे की कहानी आपके सामने रख रहे हैं जो पेशे से तो वकील है। जिसका काम कोर्ट में लोगों का केस लड़कर उसे इंसाफ दिलाना है। वह वकील बेटा घर के कमरे में अपनी मां को पीटकर उसे इंसाफ देता है। बेटा तो बेटा पूत्रवधू के साथ पोता भी मारता है। कोई सुनने वाला नहीं। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना रुपनगर की है।

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्ग मां के साथ मारपीट करने वाले वकील गिरफ्तार बेटे ने बीमार मां को एनजीओ की मदद से रेस्क्यू कराया रोपड़ बार एसोसिएशन ने उसकी सदस्यता रद्द कर दी

रूपनगर: जिस बेटे को पढ़ा लिखाकर उसे इस काबिल बनाया कि वह बुढ़ापे में सहारा बनेगा। वहीं बेटा किताबी ज्ञान लेने के बाद मां की ममता को अनदेखा कर गया। मां को यह मालूम न था जिस बेटे की शादी धूमधाम से की, जिसे घर में पूत्रवधू के रूप में बेटी लाई गई, वह आगे चलकर खुन के आंसू रूलाने पर मजबूर करेगी। अरे जब अपना बेटा ही अपना न हुआ तो पूत्रवधू और उसकी संतान मेरी क्या होगी।

यह बातें उस बीमार, लाचार मां के दिल को तोड़ रही है जिसका वकील बेटा उसे बिस्तर पर पीटता है। जी हां. आपने ठीक सुना... कलयुगी बेटों की कहानी तो आपने कई सुनी होगी। आज एक ऐसे कलयुगी बेटे की कहानी आपके सामने रख रहे हैं जो पेशे से तो वकील है। जिसका काम कोर्ट में लोगों का केस लड़कर उन्हें इंसाफ दिलाना है। वह वकील बेटा घर के कमरे में अपनी मां को पीटकर उसे इंसाफ देता है। बेटा तो बेटा पूत्रवधू के साथ पोता भी मारता है।

कोई सुनने वाला नहीं। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना रुपनगर की है। यहां की पुलिस ने वकील अंकुर वर्मा को गिरफ्तार किया है। यहां के एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि अंकुर वर्मा को कल गिरफ्तार किया गया है और अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

बेटी ने बचाई जान, सीसीटीवी से खुली पोल

घर की चारदीवारी में बुजुर्ग और बीमार मां को पीटने वाले बेटे की पोल उसकी बहन ने खोली और एक एनजीओ की मदद से अपनी बीमार मां को रेस्क्यू कराया। दरअसल, परिवार के लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से घर में सीसीटीवी कैमरा लगाया था। जब घर की बेटी अपनी मां से मिलने के लिए आई तो मां ने उसे अपने साथ हो रही आपबीती सुनाई। इस पर बेटी ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो वह दंग रह गई।

सीसीटीवी में देखने में मिला कि उसका भाई, भाभी और भतीजा उसकी बुजुर्ग बीमार मां को पीटते हैं। बेटी ने मां को बचाने का फैसला किया। पुलिस को सूचना दी। लोकल एनजीओ की मदद से मां को रेस्क्यू कराया। पुलिस ने बेटे का गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए रोपड़ बार एसोसिएशन ने उसकी सदस्यता रद्द कर दी है। 

टॅग्स :पंजाबक्राइमPoliceभगवंत मानराघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो