लाइव न्यूज़ :

'जो श्री राम का नहीं है, वो मेरे किसी काम का नहीं है', कांग्रेस के साथ आने पर 21 सालों से शिवसेना के साथ जुड़े कार्यकर्ता ने छोड़ी पार्टी

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 27, 2019 17:04 IST

उद्धव ठाकरे दादर में शिवाजी पार्क में 28 नवंबर को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल को 166 विधायकों के समर्थन वाला एक पत्र सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के साथ काम करते हुए लगभग 21 साल हो गए हैं, पद, या टिकट की कभी भी मांग नहीं की बस काम किया: रमेश सोलंकी रमेश सोलंकी नामक कार्यकर्ता ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा अपने अधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल से की।

शिवसेना का कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिलाना उसके एक कार्यकर्ता को रास नहीं आया और उसने मंगलवार (26 नवंबर) की रात को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रमेश सोलंकी नामक कार्यकर्ता ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा अपने अधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल से की। उन्होंने मंगलवार की रात एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उनके सारे ट्वीट को देखखर यही लगता है कि वह कांग्रेस, एनसीपी के साथ शिवसेना के जुड़ने से काफी दुखी हैं। उनका एक ट्वीट जो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है- " जो मेरे श्री राम का नहीं है, वो मेरे किसी काम का नहीं है "

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि वह शिवसेना के बीवीएस/युवा सेना के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अंतरात्मा और विचारधारा कांग्रेस के साथ काम करने की अनुमति नहीं देती है।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा,  यह सब मेरे लिए वर्ष 1992 में शुरू हुआ, निर्भीक नेतृत्व और श्री बालासाहेब ठाकरे का करिश्मा था। 12 साल की उम्र में मैंने बालासाहेब की शिवसेना के लिए काम करने के लिए अपना दिल और आत्मा बना लिया था। आधिकारिक रूप से वर्ष 1998 में शिवसेना में शामिल हुआ था। 

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, शिवसेना के साथ काम करते हुए लगभग 21 साल हो गए हैं, पद, या टिकट की कभी भी मांग नहीं की, बस दिन हो या रात में मैंनें मेरी पार्टी के आदेश का पालन किया है। 

देखें शिवसेना के पूर्व रमेश सोलंकी के एक और ट्वीट 

23 नवंबर को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अजित पवार ने अपना समर्थन वापस ले लिया है, जिसके बाद बीजेपी के पास विधायकों का समर्थन नहीं है।

उद्धव ठाकरे दादर में शिवाजी पार्क में 28 नवंबर को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल को 166 विधायकों के समर्थन वाला एक पत्र सौंपा। राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे को संबोधित एक पत्र में उनसे विधानसभा में बहुमत के समर्थन वाली एक ‘‘सूची’’ तीन दिसंबर तक सौंपने के लिए कहा है।

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल