लाइव न्यूज़ :

शेहला राशिद ने शरजील इमाम को लेकर किया ट्वीट, बोला- 'कौन लड़का, हमें हर दिन पीएम और मंत्रियों से यह सुनने को मिलता है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 27, 2020 10:57 IST

शरजील इमाम को एक ऑडियो क्लिप में यह कहते हुए सुना गया कि असम को भारत के शेष हिस्से से काटना चाहिए और सबक सिखाना चाहिए क्योंकि वहां बंगाली हिंदुओं और मुस्लिम दोनों की हत्या की जा रही है या उन्हें निरोध केंद्रों में रखा जा रहा है।''

Open in App
ठळक मुद्देशरजील इमाम पर दिल्ली, यूपी और असम पुलिस ने आतंकवाद निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया है।इमाम दिल्ली के शाहीनबाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के दौरान सुर्खियों में आया था।

जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष रह चुकीं शेहला राशिद ने जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को लेकर ट्वीट किए हैं। शेहला राशिद ने ट्वीट कर लिखा है, 'शरजील कौन है?  भारत के गृह मंत्री जो अल्पसंख्यकों को प्रतिदिन तीन बार 'दीमक' कहते हैं? वह लड़का है?।' वहीं एक अन्य ट्वीट में शेहला राशिद ने लिखा है, ''आप शरजील इमाम की बातों को सुनकर भड़के हुए हैं। लेकिन हमें हर दिन, हर वक्त, भारत के प्रधानमंत्री से , मंत्रियों से, ट्रोलर्स से , टीवी एंकर्स ये सुनने को मिलता ह।'' शेहला राशिद ने एक ट्वीट को रिट्वीट कर ये बातें लिखी हैं। शेहला राशिद का ये ट्वीट वायरल हो गया है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर उस ट्वीट में क्या लिखा था, जिसको लेकर शेहला ने कहा कि उन्हें हर वक्त हर दिन ये सारी बातें सुनने को मिलती है। ट्विटर यूजर Mahabevdeshwari ने 26 जनवरी 2020 को एक ट्वीट कर लिखा है, ''इसका मतलब है कि आपका समुदाय गर्भ निरोधकों का उपयोग नहीं करता है।'' शेहला राशिद ट्वीट कर ये कहना चाहती हैं कि उनके समुदाय के लोगों को हर वक्त ये तंज सुनने को मिलता है। 

आखिर क्यों चर्चा में है जेएनयू छात्र शरजील इमाम 

दिल्ली पुलिस सहित यूपी, असम पुलिस और कई राज्यों की पुलिस ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आए कार्यकर्ता शरजील इमाम पर संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी( NRC) के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में रविवार को मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी और जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील ने ‘‘सीएए और एनआरसी के विरोध में काफी उकसाऊ और भड़काने वाले भाषण’’ दिए। उन्होंने कहा, ‘‘उसने पिछले साल 13 दिसंबर को भी जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी ऐसा ही भाषण दिया था और इसके बाद सरकार के खिलाफ उकसावे वाला एक और भाषण दिया जो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से चल रहा है।’’ 

असम को लेकर शरजील इमाम ने क्या कहा? 

शरजील इमाम को एक ऑडियो क्लिप में यह कहते हुए सुना गया कि असम को भारत के शेष हिस्से से काटना चाहिए और सबक सिखाना चाहिए क्योंकि वहां बंगाली हिंदुओं और मुस्लिम दोनों की हत्या की जा रही है या उन्हें निरोध केंद्रों में रखा जा रहा है। ऐसी खबर है कि उसने यह भी कहा था कि अगर वह पांच लाख लोगों को एकत्रित कर सकें तो ‘‘असम को भारत के शेष हिस्से से स्थायी रूप से अलग किया जा सकता है...अगर स्थायी रूप से नहीं तो कम से कम कुछ महीनों तक तो किया ही जा सकता है।’’

टॅग्स :शेहला राशिदकैब प्रोटेस्टअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा