लाइव न्यूज़ :

'हिन्दू-मुस्लिम एकता से दिक्कत है, तो हिन्दुस्तान को करो बायकॉट', #BoycottTanishq पर फूटा शशि थरूर का गुस्सा; तनिष्क ने हटाया विज्ञापन

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2020 12:58 IST

तनिष्क (Tanishq) के इस विज्ञापन में एक हिंदू महिला को दिखाया गया है, जिसकी मुस्लिम परिवार में शादी हुई है। वीडियो में इस महिला का गोदभराई का फंक्शन दिखाया गया है। मुस्लिम परिवार हिंदू कल्चर के हिसाब से सभी रस्मों को करता है।

Open in App
ठळक मुद्देतनिष्क प्रमोशन के लिए जारी नए विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग उठने लगी थीइस विज्ञापन का विरोध देखते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को जबरदस्त नाराजगी जताई है।

नई दिल्ली: मशहूर ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क (Tanishq) ने अपने प्रमोशन के लिए जारी नए विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग उठने लगी थी, जिसके बाद तनिष्क ने वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल से हटा दिया। इस विज्ञापन में एक अंतरधार्मिक शादी के बाद गोदभराई की रस्म दिखाया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे 'लव ज़िहाद को बढ़ावा' देने वाला ऐड बताया।

इसी बीच इस विज्ञापन का विरोध देखते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को जबरदस्त नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'अच्छा तो हिंदुत्व ब्रिगेड ने हिंदू-मुस्लिम एकता को खूबसूरती से दिखाने वाले इस ऐड के चलते तनिष्क़ जूलरी का बायकॉट करने की मांग की है। अगर हिंदू-मुस्लिम के 'एकत्वम' से उन्हें इतनी दिक्कत है तो वो पूरी दुनिया में हिंदू-मुस्लिम की एकता के प्रतीक खुद भारत का बायकॉट क्यों नहीं कर देते?'

जाने क्या था तनिष्क (Tanishq) के विज्ञापन में

तनिष्क (Tanishq) के इस विज्ञापन में एक हिंदू महिला को दिखाया गया है, जिसकी मुस्लिम परिवार में शादी हुई है। वीडियो में इस महिला का गोदभराई का फंक्शन दिखाया गया है। मुस्लिम परिवार हिंदू कल्चर के हिसाब से सभी रस्मों को करता है। अंत में प्रेग्नेंट महिला अपनी सास से पूछती है, "मां ये रस्म तो आपके घर में होती भी नहीं है न?" इस पर उसकी सास जवाब देती है, "पर बिटिया को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है न?" वीडियो में हिंदू-मुस्लिम परिवार को एकजुट दिखाने की कोशिश की गई है।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottTanishq 

सोमवार को ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड हो रहा था। वीडियो सामने आने के बाद तनिष्क (Tanishq) को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और उसके बायकॉट की बात करने लगे। लोगों ने हिंदू-मुस्लिम के बारे में बात करते इस एड को पसंद नहीं किया और इसे लव-जिहाद को बढ़ावा देने वाला करार दिया। ट्विटर पर तनिष्क के खिलाफ मुहिम शुरू हो गई और लोग तनिष्क के गहने ना खरीदने की बात करते हुए इसे बायकॉट करने की मांग करने लगे।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो