लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बंगाली बोलते नजर आए शशि थरूर, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रवासियों को केरल छोड़कर नहीं जाने की अपील की

By प्रिया कुमारी | Updated: April 2, 2020 12:37 IST

कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बाद कई राज्यों मे रह रहे प्रवासी अपने- अपने घर को निलक चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने केरल में रहने वाली बंगाली प्रवासियों के लिए बंगला में वीडियो शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के नेता शशि थरूर ने बांग्ला बोलते हुए वीडियो किया शेयरशशि थरूर ने हिंदी में भी वीडियो शेयर किया और प्रवासियों को केरल छोड़कर नहीं जाने की अपील की

कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के बाद कई राज्यों में रह रहे प्रवासी अपने- अपने घर को निलक चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने केरल में रहने वाले बंगाली प्रवासियों के लिए बंगला में वीडियो शेयर करते हुए कोरल छोड़कर नहीं जाने की अपील की है।

शशि थरूर इस वीडियो में फर्राटेदार बंगाली बोलते नजर आ रहे हैं। शशि बंगला में कहते हैं कि मैं तिरुवनन्तपुरम का एमपी मेरे सभी भाई बंधु आप सबकी परेशानियों को समझता हूं। अभी बहुत ही मुश्किल की घड़ी हैं ऐसे में आप जहां है वहीं रहे।अभी सारे राज्यों की सीमाएं बंद है। सरकार आपके रहने खाने की व्यस्था करेगी आप परेशान न हो। हमे आपकी चिंता है। 

इसके साथ ही उन्होंने एक हिंदी में भी वीडियो शेयर किया है जिसमें वह केरल में रह रहे प्रवासियों को आग्रह कर रहे हैं कि आप जहां हैं वहीं रहे। वहां की सरकार आपके लिए जरुरत का सामान मुहैया कराएगी। राज्य के सारे बॉर्डर बंद हो चुके हैं। ऐसे में आप जहां है वहीं रुके और सुरक्षित रहे। शशि थरूर के इस वीडियो पर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। शशि थरूर ने बंगाली में जो वीडियो शेयर किया है, इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर काफी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को पसंद किया जा रहा है। 

वहीं बात करें कोरोना वायरस के आंकड़ों की तो अब तक भारत में 2032 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। और 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :शशि थरूरकोरोना वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो