लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में बोल रहे थे फारूक अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले से बात करने में मग्न रहे शशि थरूर, बने कैसे-कैसे मीम्‍स, देखें वायरल वीडियो 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2022 21:07 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले की लोकसभा में बातचीत का एक वीडियो वायरल होने के बाद से आज सुबह से ट्विटर पर हलचल मची हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के यूक्रेन पर भाषण के दौरान बातचीत कर रहे थे।सुप्रिया सुले नीति संबंधी एक प्रश्न के बारे में चर्चा कर रहे थे। ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’

नई दिल्लीः  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने लोकसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’

उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि वह एवं सुप्रिया सुले नीति संबंधी एक प्रश्न के बारे में चर्चा कर रहे थे। यह वीडियो लोकसभा में गत मंगलवार को नियम 193 के तहत यूक्रेन की स्थिति पर हुई चर्चा के समय का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सदन में बोल रहे हैं और उसी समय उनके पीछे बैठीं सुप्रिया और थरूर आपस में बात कर रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और लोग इस पर चुटीले अंदाज में टिप्पणियां कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘जो लोग लोकसभा में मेरे और सुप्रिया सुले के बीच की संक्षिप्त बातचीत पर मजे ले रहे हैं, उनके लिए यह बताना चाहता हूं कि वह मुझसे नीति से संबंधित एक सवाल पूछ रही थीं क्योंकि वह अगली वक्ता थीं।

वह (सुप्रिया) धीरे-धीरे बोल रही थीं ताकि फारूक साहब (उस वक्त के वक्ता) को परेशानी नहीं हो। मैं उन्हें (सुप्रिया) सुनने के लिए झुक गया था।’’ बाद में एक अन्य ट्वीट में उन्होंने फिल्म ‘अमर प्रेम’ के मशहूर गीत की कुछ पंक्तियां लिखीं। उन्होंने लिखा, ‘‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...।’’ 

टॅग्स :संसद बजट सत्रSupriya Suleशशि थरूरफारूक अब्दुल्लारूस-यूक्रेन विवादजम्मू कश्मीरकेरलमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो