लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार ने इस साल के 'भारत रत्न' पर उठाए सवाल, कहा- ये भारत का अपमान है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2019 15:47 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, मशहूर गायक भूपेन हजारिका और समाजसेवी नानाजी देशमुख को भारत रत्न सम्मान की घोषणा होते ही इस पर सवाल उठने लगे हैं।

Open in App

70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' की घोषणा की गई। इस बार यह सम्मान तीन शख्सियतों को दिया जाएगा जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, गायक भूपेन हजारिका और समाजसेवी नानाजी देशमुख शामिल हैं। प्रणब मुखर्जी और नानाजी देशमुख को भारत रत्न दिए जाने पर सियासी गलियारों में सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वरिष्ठ पत्रकार हरतोष सिंह बल ने प्रणव मुखर्जी और नानाजी देशमुख को भारत रत्न दिए जाने को भारत का अपमान कहा है।

वरिष्ठ पत्रकार आरफा खानम ने भी प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे प्रणब मुखर्जी की तीन काम बताइए जिसकी वजह से उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। मुझे सिर्फ एक ही पता है- आरएसएस मुख्यालय जाना।'

हालांकि कुछ लोगों ने प्रणब मुखर्जी पर उठाए जा रहे सवालों का बचाव किया। पत्रकार रोहित सरदाना लिखते हैं, 'जिन लोगों को लगता है प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न सिर्फ़ इसलिए मिला है कि वो संघ के कार्यक्रम में गए थे, उनकी बुद्धि पर केवल तरस ही खाया जा सकता है।'

इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रही जनता दल सेकुलर (जेडीएस) ने भी भारत रत्न के लिए प्रणब मुखर्जी के नाम पर ऐतराज जताया है। उन्होंने सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामी के न चुने जाने पर विरोध दर्ज कराया।

गीता मेहता का पद्मश्री स्वीकार करने से इनकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता को पद्मश्री देने की घोषणा की गई जिसे स्वीकार करने से उन्होंने इनकार किया है। गीता ने शनिवार को एक प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें चुना इसकी खुशी है लेकिन ये अवार्ड लेने का सही समय नहीं है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि नवीन पटनायक को खुश करके सरकार बीजेडी का समर्थन लेना चाहती है।

टॅग्स :भारत रत्नप्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारतभारत रत्न चौधरी चरण सिंह जयंतीः किसानों की बुलंद आवाज थे चौधरी चरण सिंह

भारतकोलकाताः कांग्रेस और राजनीति में मेरा दूसरा जन्मदिन?, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत टीएमसी में 4 साल तक रहने के बाद कांग्रेस में फिर से लौटे

भारतबिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी को भारत रत्न देने की उठी मांग, पटना में लगाए गए पोस्टर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो