लाइव न्यूज़ :

कुछ ही क्षणों में देखते ही देखते जमीन में समा गई कार, लोगों को नहीं आ रहा यकीन, देखें वीडियो

By अभिषेक पारीक | Updated: June 13, 2021 19:29 IST

बारिश के मौसम के दौरान सड़क पर से गुजरना और अपने वाहनों को दौड़ाना दोनों ही बेहद जोखिम भरा हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर तो यही लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क पर खड़ी कार कुछ ही क्षणों में गड्ढे में समा गई। कार के गड्ढे में समाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छोटे से गड्ढे में कार के समाने की बात पर यकीन करना भी मुश्किल है। 

बारिश के मौसम के दौरान सड़क पर से गुजरना और अपने वाहनों को दौड़ाना दोनों ही बेहद जोखिम भरा हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर तो यही लगता है। वीडियो में एक कार कुछ ही क्षणों के दौरान पानी के भीतर समा जाती है। घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक जगह पर कई कारें खड़ी नजर आ रही है। इसी दौरान कार के अगले टायर जमीन में धंसना शुरू होते हैं। इसके बाद कार आगे की ओर झुकना शुरू होती है और पूरी की पूरी कार एक गड्ढे में समा जाती है। यदि वीडियो नहीं बनाया जाता तो हो सकता है कि किसी को पता भी नहीं चलता कि कार कहां गई। यह गड्डा कार की चौड़ाई के लगभग बराबर था, लेकिन उसकी लंबाई कम थी।

ऐसा लगता है कि मानो कार के नीचे पहले से ही कोई गड्डा था और बारिश के चलते वह खुल गया। जिसके चलते कार कुछ सेकेंड में उसमें समा गई। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पहले यहां पर एक कुआं था, जिसे कंक्रीट से ढक दिया गया था। बाद में लोग यहां पर अपनी कार पार्क करने लगे। गनीमत रही कि मामले में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है। 

मुंबई में बारिश का दौर जारी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में मानसूनी बारिश हो रही है। जिसके कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती हैं। रविवार को भी मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी।  

टॅग्स :अजब गजबमुंबईमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो