लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का सऊदी अरब में जूता-चप्पल दिखाकर किया गया विरोध, जानें क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 24, 2019 18:19 IST

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के कुछ प्रावधानों के हटने के बाद से सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर कई तरह के फेक दावे और वीडियो को वायरल किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर किये जा रहे हैं दावे झूठे हैं। सउदी अरब में पीएम मोदी का विरोध नहीं किया गया। वायरल इमेज फोटोशॉप्ड हैं।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग हाथों में जूता लिए हुए हैं और पीछे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि सऊदी अरब के लोगों ने पीएम मोदी को जूता दिखाकर उनका विरोध किया है। तस्वीर को ज्यादातर लोग फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं। फेसबुक यूजर रूबी खातुन ने भी इस तस्वीर को शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ''सऊदी अरब में मोदी के खिलाफ जूते चप्पल के साथ सड़कों पर उतरे लोग, हिंदुस्तान के मुस्लिमों के साथ हो रहे अत्त्याचार ओर तीन के बहाने शरीयत के साथ छेड़छाड़ की कोशिश के विरोध में मोदी के पोस्टर को दिखाए जूते चप्पल।'' हालांकि इस वीडियो को खातुन ने 25 फरवरी 2018 को पोस्ट किया था। लेकिन फिर से इस तस्वीर को शेयर किया जा रहा है। 

क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई 

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर जो तस्वीर वायरल की जा रही है, वो फोटोशॉप करके बनाई गई है। इंडिया टूडे के मुताबिक, सऊदी अरब में इस तरह का कोई भी विरोध प्रदर्शन पीएम मोदी के खिलाफ नहीं किया गया है। 

वायरल फोटो 

असली फोटो ( 2016 की है) 

इसकी असली तस्वीर 2016 की है। वायरल हो रही तस्वीर को जब आप गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करेंगे तो आपको  14 दिसंबर 2016  वह ट्वीट मिलेगा, जिसमें यह कहा गया है कि कुवैत में रूसी राजदूत के सामने व्लादिमीर पुतिन सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। ट्वीट को @AhmdAlmaimoni की आईडी से ट्वीट किया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी