लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब: मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम ने पहना पैंट और टी-शर्ट, लिया हार्ले डेविडसन बाएक का मजा, वीडियो वायरल हुआ तो मचा हंगामा

By आजाद खान | Updated: July 20, 2022 14:58 IST

सऊदी अरब के काबा के पूर्व इमाम शेख अदेल अल-कल्बानी के इस लुक को देख कर एक यूजर ने कहा, "सच कहूं तो मोटरसाइकिल चलाते हुए आपके परिधान उचित नहीं है। यह इस्लाम के अनुरूप नहीं है।"

Open in App
ठळक मुद्देमक्का मस्जिद के पूर्व इमाम शेख अदेल अल-कल्बानी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि इमाम टी-शर्ट और हाफ जैकेट पहने मॉर्डन कपड़ों में नजर आ रहे है।वे इन कपड़ों में हार्ले डेविडसन पर बैठे दिखाई दिए है।

Imam Sheikh Adel al-Kalbani Viral Video:सऊदी अरब की ग्रैंड मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम शेख अदेल अल-कल्बानी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह पैंट और टी-शर्ट पहने दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल हार्ले डेविडसन पर बैठे हुए है। दरअसल, आम तौर पर ग्रैंड मक्का मस्जिद के इमाम इस तरीके के ड्रेस में नजर नहीं आते है और जब इनका मॉर्डन कपड़े वाले यह वीडियो वायरल हुआ तो इसको लेकर अरब जगत में हंगामा मच गया। लोग वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है जिसमें कई यूजर इमाम का सपोर्ट कर रहे है तो कई उनकी आलोचना करते हुए दिखाई दिए है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें इमाम शेख अदेल अल-कल्बानी सफेद टी-शर्ट और हाफ जैकेट पहनकर एक हार्ले डेविडसन के वाइक पर बैठे हुए है। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि वह बाइक पर बैठकर उसका मजा ले रहे है और मुस्कुराते हुए विक्ट्री निशान को दिखा रहे हैं। कल्बानी के पहने हुए हाफ जैकेट पर अमेरिकी झंडे सहित और भी कई लोगो प्रिंट किए हुए दिखाई दे रहे है। 

आपको बता दें कि सऊदी अरब की ग्रैंड मक्का मस्जिद के इमाम आम तौर पर ऐसे खुलाआम इस तरीके के ड्रेस में नहीं निकलते है। वे अधिकतर अरबी ड्रेस झुब्बा में दिखाई देते है। ऐसे में उनके  पैंट और टी-शर्ट के पहनने पर लोगों द्वारा प्रतिक्रिया दी जा रही है। 

यही नहीं इमाम द्वारा दुनिया के सबसे महंगे बाइक में से एक हार्ले डेविडसन पर बैठने से भी यूजरों के अलग-अलग कमेन्ट्स आ रहे है। 

कुछ यूजर्स ने इमाम का किया सपोर्ट को कुछ ने की आलोचना

दरअसल, इस वीडियो को एक शख्स ने स्नैपचैट पर रिकॉर्ड किया था जो बाद में अन्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा क्या महान शख्स हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि इमाम ने कुछ लगत नहीं किया है। हम हमेशा इमाम को उनके ड्रेस में ही देखने के आदि हो गए है। हमें भी उन्हें अलग लुक में स्वीकार करना चाहिए। 

वहीं एक यूजर ने आलोचना करते हुए कहा, "शालीनता और सभ्यता से कोसों दूर।" एक और यूजर ने लिखा, "सच कहूं तो मोटरसाइकिल चलाते हुए आपके परिधान उचित नहीं है। यह इस्लाम के अनुरूप नहीं है।"

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसऊदी अरबMeccaस्नैपचैटहार्ले डेविडसन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल