लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा ने कहा- 'आधी रात को राजस्थान ने UP से 19 लाख वसूले, अब ''प्रियंका वाड्रा'' की सरकार ने 36 लाख का बिल भेजा है, वाह रे मदद'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 22, 2020 09:16 IST

लॉकडाउन के दौरान राजस्थान में करीब 11 हजार छात्र उत्तर प्रदेश के फंसे हुए थे। इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने घर पहुंचाने के लिए 560 बसें भेजी थीं। लेकिन छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से राजस्थान सरकार ने 70 बसों का इंतजाम किया था। इन्ही बसों का किराया अब राजस्थान सरकार द्वारा मांगा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान राज्य परिवहन (RSRTC) ने उत्तर प्रदेश परिवहन (UPSRTC) को एक पत्र लिखते हुए  36,36,664 रुपये का बिल भुगतान करने को कहा है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा भेजा गया यह लेटर 8 मई का है लेकिन मीडिया में अब सामने आया है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को 36 लाख रुपये बिल भेजने को लेकर तंज कसा है। संबित पात्रा ने इसको लेकर दो ट्वीट किए हैं, दोनों ट्वीट वायरल हो गया है। जिसपर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। संबित पात्रा ने अपने एक ट्वीट में लिखा,  ''कोटा से उत्तर प्रदेश के छात्रों को वापस लाते समय यूपी के कुछ बसों को डीजल की आवश्यकता पड़ गई...दया छोड़िए ...आधि रात को दफ्तर खुलवा कर प्रियंका वाड्रा की राजस्थान सरकार ने यूपी सरकार से पहले 19 लाख रुपये लिए और उसके बाद बसों को रवाना होने दिया। वाह रे मदद।'' इस ट्वीट के साथ पात्रा ने एक चेक और किसी फार्म की तस्वीरें भी शेयर की है।

अपने एक अन्य ट्वीट में संबित पात्रा ने लिखा,'' कोटा में यूी के 10 हजार छात्र फंसे हुए थे। योगी सरकार ने 560 बसें भेजीं उन्हें लाने के लिए। मालूम पड़ा कि 12 हजार बच्चे हैं। यूपी सरकार ने राजस्थान सरकार से फतेहपुर/झांसी सीमा तक 70 बसों की सहायता ली। प्रियंका वाड्रा जी की राजस्थान सरकार ने आज 36 लाख का बिल भेजा है। वाह मदद।''

जानें क्या है पूरा विवाद

राजस्थान राज्य परिवहन (RSRTC) ने उत्तर प्रदेश परिवहन (UPSRTC) को एक पत्र लिखते हुए  36,36,664 रुपये का बिल भुगतान करने को कहा है। यह बिल कोटा से यूपी लाए गए बच्चों के लिए 70 बसें उपलब्ध करवाने का है। 

पत्र में RSRTC ने लिखा है कि अप्रैल 17 से 19 तक  कोटा में पढ़ रहे छात्रों को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी (आगरा) और झांसी तक पहुंचाने के लिए RSRTC द्वारा बसों की व्यवस्था कर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। जिसका बचा हुआ पेमेंट 36,36,664 (छत्ती लाख छत्तीस हजार छ सौ चौसठ रुपये)  इतना है। पत्र में RSRTC ने UPSRTC के लिए बैंक अकाउंट डिटेल भी दिए हैं। 

राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा भेजा गया यह लेटर 8 मई का है लेकिन मीडिया में अब सामने आया है।

टॅग्स :संबित पात्राराजस्थानअशोक गहलोतप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो