लाइव न्यूज़ :

'पहले मुसलमान, बाद में हिंदुस्तानी, हम देश के वफादार नहीं हैं', संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन का वीडियो शेयर कर पूछा, कहां हैं भाई-बहन

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 1, 2020 14:15 IST

 नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पिछले महीने देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में दर्जन लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनसीमुद्दीन सिद्दीकी फिलहाल कांग्रेस नेता हैं लेकिन पूर्व में वह बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बसपा पार्टी ने ऐसा दावा किया था कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से निकाला गया था। हालांकि नेता ने कहा था कि उन्होंने इस्तीफा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। संबित पात्रा का दावा है कि वीडियो में बोल रहे शख्स कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी हैं। वीडियो को शेयर कर संबित पात्रा ने लिखा है, ''कांग्रेस का आला नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी कह रहा है, ''हम पहले मुसलमान है...बाद में हिंदुस्तानी...इस्लाम से टकराने वाले संविधान को भी हम नहीं मानेंगे...हम इस देश के वफादार नहीं हैं..कुत्ते वफादार होते हैं।'' ट्वीट के अंत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को टैग करते हुए पात्रा ने लिखा है, कहां हैं दोनों भाई-बहन। 

वीडियो में शख्स का चेहरा साफ तो नहीं दिख रहा है। लेकिन शख्स बातें वही बोल रहा है, जो संबित पात्रा ने दावा किया है। वीडियो पर यूपी के सहारनपुर का लोगो लगा हुआ है।  नसीमुद्दीन सिद्दीकी फिलहाल कांग्रेस नेता हैं लेकिन पूर्व में वह बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बसपा पार्टी ने ऐसा दावा किया था कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से निकाला गया था। हालांकि नेता ने कहा था कि उन्होंने इस्तीफा दिया है।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर तंज कर रहे हैं।  नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पिछले महीने देश के कई इलाकों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में दर्जन लोगों की मौत हो गई है। विपक्ष का कहना है कि नागरिकता कानून को लाकर सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

(लोकमत न्यूज हिंदी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टी नहीं करता है।)

टॅग्स :संबित पात्राभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील