लाइव न्यूज़ :

रूस: सपनों को काबू करने के लिए दिमाग में डालना चाहता था चिप, सर्जरी के लिए ड्रील मशीन से खोपड़ी में किया छेद और फिर.....जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 22, 2023 16:27 IST

अपने सपनों को कंट्रोल करने के लिए शख्स ने अपनी दिमाग की ही सर्जरी कर डाली है जिसमें वह नाकामयाब रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने सपनों को कंट्रोल करने के लिए रूसी शख्स ने एक अजीब काम किया है। शख्स ने अपने दिमाग में एक चिप लगाने की कोशिश की थी जिसमें वह नाकामयाब रहा है। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज हुआ है और फिलहाल वह ठीक है।

मॉस्को: एक रूसी शख्स ने अपने सपनों को कंट्रोल करने के लिए सबसे खतरनाक सर्जरी की है और इस प्रक्रिया में वह बुरी तरह से घायल हो गया है। बता दें कि शख्स ने बिना किसी जानकार के खुद ही यह सर्जरी की थी और वह यह उम्मीद किया था कि सामने आए रिजल्ट की मदद से वो भविष्य में ड्रीम कंट्रोल करने की तकनीक को विकसित कर पाएगा।

लेकिन उसकी यह सोच गलत निकली और वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। यही नहीं इस प्रोसेस में उसका काफी खून भी बह गया है और उसे उसका इलाज भी करवाना पड़ा है। 

क्या है पूरा मामला

डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार एक विवादास्पद रूसी वैज्ञानिक ने दावा कि उसने अपने सपनों को कंट्रोल करने के लिए अपने दिमाग में एक चिप लगाने की कोशिश की थी। अपने इस दावे को सही साबित करने के लिए रूसी वैज्ञानिक ने कुछ फोटो भी ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें उसके सिर पर पट्टी लगी हुई दिखाई दे रही है। 

शख्स का नाम माइकल रेडुगा (Michael Raduga) जो एक रूसी शोधकर्ता और जिसके पास न्यूरोसर्जरी की जरा भी अनुभव नहीं लेकिन इसके बावजूद उसने अपने दिमाग की सर्जरी की और उसमें अपने सपनों को काबू करने के लिए एक चिप बैठाया है। 

एक लीटर से अधिक खो दिया था खून 

जानकारी के अनुसार, शख्स ने खुद से सर्जरी की थी और इसमें उसका एक लीटर से भी अधिक खून बह गया था। सर्जरी में शख्स ने किसी की भी मदद नहीं ली है और घंटों यूट्यूब वीडियो देखा था और इसके बाद ब्रेन की सर्जरी की थी। 

दावा यह भी है कि शख्स ने खुद की ब्रेन सर्जरी करने से पहले भेड़ों पर शोध किया था और फिर अपने दिमाग पर इसे लगाने की कोशिश की थी। शख्स ने ट्विटर पर कुछ फोटो शेयर किया है जिसमें वह इस प्रोसेस को बताते हुए नजर आ रहा है।  

टॅग्स :अजब गजबरूस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO