लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: पोलैंड जाते हुए रोते यूक्रेनी बच्चे का वीडियो वायरल, अकेले बॉर्डर कर रहा था पार

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 9, 2022 12:14 IST

रूस और यूक्रेन के बीच कई सारे लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं। इस बीच एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रोते हुए यूक्रेनी बच्चे को पोलैंड की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच कई सारे लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं।इस बीच एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में रोते हुए यूक्रेनी बच्चे को पोलैंड की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

कीव:रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में यूक्रेन में कई लोगों के घर तबाह हो गए हैं, जबकि लाखों लोग अपने देश को छोड़कर दूसरे देशों में जाने को मजबूर हो गए हैं। इस जंग की वजह से बच्चे भी काफी प्रभावित हुए हैं। यही नहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुमानित 800,000 बच्चे उन 20 लाख लोगों में शामिल हैं जो रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन को छोड़कर जा रहे हैं। 

इस बीच एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में एक रोते हुए यूक्रेनी बच्चे को पोलैंड की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपना सामान एक बैग में घसीट रहा है और रोते हुए आगे की ओर बढ़ रहा है। वीडियो यूक्रेन के साथ सीमा पर स्थित मेडिस्का के पोलिश गांव में शूट किया गया था। बता दें कि रूसी आक्रमण से बचने के लिए पोलैंड भाग रहे यूक्रेनी इस गांव से होकर जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर यूजर्स काफी भावुक हो गए हैं और लगातार बच्चे को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स इतने भावुक हो गए कि इनमें से कुछ ने तो बच्चे को अपने घर ले जाने तक की बात कही है। वीडियो में नजर आ रहा है बच्चा पोलैंड की ओर अपना सफर अकेले ही तय कर रहा है और उसके आसपास के लोग उसे अनदेखा कर रहे हैं। सेव द चिल्ड्रन के अनुसार, युद्धग्रस्त यूक्रेन को छोड़ने वाले 20 लाख लोगों में 8 लाख बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से कई बच्चे अकेले ही यात्रा कर रहे हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादPolandयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो