लाइव न्यूज़ :

CRIME: ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाते थे, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार

By संदीप दाहिमा | Updated: June 1, 2025 17:58 IST

ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जरिये लोगों को फंसाकर कर कथित तौर पर लूटपाट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर में शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देCRIME: ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाते थे, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जरिये लोगों को फंसाकर कर कथित तौर पर लूटपाट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर में शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें जग प्रवेश चंद्र (जेपीसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर गश्त पर निकली पुलिस की एक टीम को सूचना मिली कि न्यू उस्मान नगर के पास हालिया लूटपाट में शामिल कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं और अगली आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें जांच के लिए रोका, तो वे पास के जंगल की ओर भागने लगे और पुलिस पर गोलीबारी की।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने जवाबी गोली चलाई जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान समीर (21), तरुण (23) और कुनाल शर्मा (23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि समीर पहले भी लूट और मारपीट के दो मामलों में संलिप्त रहा है और इस संबंध में मानसरोवर पार्क थाना में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हाल के लूटपाट के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ‘डेटिंग ऐप्स’ के जरिये लोगों को फंसाते थे और फिर ‘डेट’ के बहाने बुलाकर लूटपाट करते थे।’’ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर अपराध और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के बयानों का सत्यापन किया जा रहा है और अन्य अनसुलझे मामलों से इनकी संलिप्ता की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो