लाइव न्यूज़ :

नाइजीरियन ने गाया 'रिंकिया के पापा', सोशल मीडिया पर VIDEO ने मचा दी धूम

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 10, 2019 16:21 IST

इस सिंगर का नाम है सैमुएल सिंह, जिन्होंने सॉन्ग 'रिंकिया के पापा' को अपने ही अंदाज में गाया है। बता दें कि सैमुएल सिंह इससे पहले भी कुछ भोजपुरी सॉन्ग को गा चुके हैं।

Open in App

भोजपुरी सिनेमा का मशहूर गाना 'रिंकिया के पापा' मनोज तिवारी की आवाज मे काफी धूम मचा चुका है। ये गाना आपने भी सुना होगा और आज भी आपके दिमाग में वो धुन कैद होगी, लेकिन एक नाइजीरियन सिंगर ने इसे अपना ही टच दिया है, जिसका वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

इस सिंगर का नाम है सैमुएल सिंह, जिन्होंने सॉन्ग 'रिंकिया के पापा' को अपने ही अंदाज में गाया है। बता दें कि सैमुएल सिंह इससे पहले भी कुछ भोजपुरी सॉन्ग को गा चुके हैं। भारतीयों के बीच वो कुछ ही समय में काफी पॉपुलर हो चुके हैं। आप यू-ट्यूब में उनके ऑफिशयल अकाउंट पर इन गानों को सुन भी सकते हैं।

भारतीय गानों का रीमेक करते हैं सैमुएल सिंह: अफ्रीकन मूल का ये सिंगर भोजपुरी समेत पंजाबी गानों का भी रीमेक करता है। हाल ही में उन्होंने 'दारू बदनाम' सॉन्ग का भी रीमेक बनाया है। यू-ट्यूब पर सैमुएल के 1 लाख 70 हजार से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, उन्हें अब तक यहां करीब 1 करोड़ हिट्स मिल चुके हैं। सैमुएल सिंह के बाएं हाथ में कैंसर था, जिसकी वजह से उसे काटना पड़ा। हालांकि सैमुएल ने इससे हार नहीं मानी और सिंगिग जारी रखी।

साल 2002 में आया था सॉन्ग: मनोज तिवारी द्वारा गाया ये गाना साल 2002 में रिलीज हुआ था। उस दौरान लोगों को ये काफी अटपटा लगा, लेकिन कुछ हटकर था, तो काफी हिट भी हुआ। इस ऑरिजन सॉन्ग को 2.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

टॅग्स :मनोज तिवारीभोजपुरीभोजपुरी सोंगयू ट्यूबयुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल