लाइव न्यूज़ :

RCB vs PBKS: मैच के दौरान सस्ते में आउट होने के बाद विराट कोहली की प्रतिक्रिया का वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2022 07:14 IST

कोहली शुरुआत में अच्छी स्थिति में दिख रहे थे, लेकिन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर शॉर्ट फाइन लेग पर लपके गए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच खेला गया पंजाब ने आरसीबी को 54 रनों से पराजित कर दियाआरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली 12 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए

मुंबईः पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 54 रन से हरा दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरे विराट कोहली ने यहां बल्लेबाजी में फिर कोई कमाल नहीं दिखाया और महज 20 रन पर सस्ते में आउट हो गए।

 कोहली शुरुआत में अच्छी स्थिति में दिख रहे थे, लेकिन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर शॉर्ट फाइन लेग पर लपके गए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। आउट होने के बाद, कोहली जाहिर तौर पर खुश नहीं थे। आउट होने के बाद वे आसमान की तरफ अविश्वास से बार-बार देखते रहे और सिर हिलाते रहे। विराट के आउट होने के बाद उनके रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है।

एक ट्विटर यूजर विराट की प्रतिक्रिया का वीडियो साझा किया है। शख्स ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि विराट भाग्य की भीख मांग रहे थे। वे भगवान से कहना चाह रहे हैं कि हमेशा मैं ही क्यों? यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा-  नहीं यार। वह  भाग्य के लिए कुछ भीख माँग रहे थे।😭💔 विराट साफ कह रहे हैं: हमेशा मैं ही क्यों?

बता दें, आईपीएल 2022 के इस सीजन में शुक्रवार को हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ 54 रनों के अंतर से जीत दर्ज की है। 210 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रन 9 विकेट खोकर 155 रन बना सकी। इस सीजन में पंजाब टीम की यह छठी जीत है। पंजाब की इस जीत में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अहम योग दान रहा।

बल्लेबाजी में जहांं लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके चार छक्के और 5 चौके शामिल थे। तो वहीं जॉनी बेयरस्टो ने राजस्थान के खिलाफ 56 रन बनाए। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 4 चौके लगाए। वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज रबाडा और राहुल चाहर ने आरसीबी के बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रबाडा और चाहर ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा हरप्रीत बरार ने 2 और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लिया।

टॅग्स :विराट कोहलीआईपीएल 2022RCB
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO