लाइव न्यूज़ :

IIT रुड़की के मेस के खाने में तैरते दिखे चूहे, घिनौना वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

By अंजली चौहान | Updated: October 19, 2024 13:55 IST

IIT Roorkee: एक वायरल वीडियो में आईआईटी रूड़की की मेस में खाना पकाने के बर्तनों में चूहों को दिखाया गया है, जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संस्थान ने दावों का खंडन किया और वीडियो को भ्रामक बताया।

Open in App

IIT Roorkee: देश के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान के मेस के खाने में चूहों के मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मच रहा है। दरअसल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के मेस के रसोई घर में बर्तनों में चूहों के तैरने और बर्तनों में दौड़ने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

छात्रों ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि उन्हें उत्तराखंड संस्थान के राधा-कृष्ण भवन के मेस में खाना पकाने के बर्तनों में चूहे मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें चावल के बैग, फ्राइंग पैन और छात्रों के लिए खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी से भरे बर्तनों में चूहे मिले।

छात्रों ने कहा कि गुरुवार दोपहर जब वे दोपहर का भोजन करने के लिए मेस पहुंचे, तो उनमें से कुछ ने रसोई में प्रवेश किया और चूहों को इधर-उधर भागते हुए पाया। यह देखकर छात्र हैरान रह गए, क्योंकि उन्हें पता चला कि उन्हें चूहों से दूषित भोजन खिलाया गया है। जैसे ही वीडियो पूरे संस्थान में फैला, सैकड़ों छात्र मेस के बाहर इकट्ठा हो गए और रसोई की दयनीय स्थिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

आईआईटी रुड़की ने वीडियो से किया इनकार

हालांकि, आईआईटी रुड़की ने आरोपों से इनकार किया है और एक बयान में वीडियो को भ्रामक बताया है। संस्थान के प्रशासन ने कहा, "राधा कृष्ण भवन मेस में हुई घटना की प्रारंभिक जांच के बाद, यह स्पष्ट हो गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो छात्रों द्वारा बनाया गया था, जो देर रात मेस में घुसे थे। फुटेज में मेस के बंद क्षेत्र में चूहे दिखाई दे रहे हैं, जहां केवल खाली बर्तन और गैर-खाद्य पदार्थ रखे हुए थे। कोई भी खाद्य पदार्थ दूषित नहीं था। वीडियो स्थिति को गलत तरीके से पेश करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास प्रतीत होता है।"

संस्थान के प्रशासन ने कहा कि उन्होंने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। आईआईटी-रुड़की की मीडिया प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने इंडिया टुडे को बताया, "तत्काल जांच शुरू कर दी गई है, और स्वच्छता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है। छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। स्थिति का आकलन करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बाहरी विशेष विशेषज्ञों को लगाया गया है।"

टॅग्स :IITभोजनउत्तराखण्डUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल