लाइव न्यूज़ :

चूहों ने कुतर दिया अस्पताल में भर्ती मरीज की पलकों को, जानिए कहां हुआ ये दहशतनाक वाकया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 17, 2022 22:31 IST

राजस्थान के कोटा के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल के स्ट्रोक वॉर्ड में भर्ती एक महिला की आंख की पलकों को चूहों ने कुतर दिया है। इस मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने कहा कि वो मामले की जांच कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती रूपवती देवी की आंख की पलकों को चूहों ने कुतर दिया रूपवती देवी के पति ने खुद चूहों को अपनी बीमार पत्नी की पलकों को कुतरते हुए देखा अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वो इस मामले की गंभीारता से जांच कर रहे हैं

कोटा: महाराव भीमसिंह अस्पताल (एमबीएस अस्पताल) के स्ट्रोक वॉर्ड में भर्ती एक महिला की आंख की पलकों को चूहों ने कुतर दिया है। जी हां, जब मरीज के परिजनों ने इस बात की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी तो हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि  28 साल की रूपवती देवी बीते 46 दिनों से एमबीएस अस्पताल के न्यूरो स्ट्रोक यूनिट में भर्ती हैं। रूपवती का पूरा शरीर लकवाग्रस्त है। वो खुद से शरीर का कोई भी अंग हिला नहीं सकती हैं और न ही बोल सकती हैं।

इस हादसे की जानकारी देते हुए रूपवती के पति देवेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि वो सोमवार की देर रात अपनी पत्नी के पास आईसीयू में ही थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी की दाईं आंख की पलक को चूहे कुतर रहे हैं।

उन्हें इस बात का एहसास तब हुआ जब उनकी पत्नी ने अपनी गर्दन को थोड़ा हलचल देकर हिलाया। उनकी नींद टूटी और उन्होंने देखा कि पत्नी की  आंखों से खून टपक रहा है। उन्होंने मामले की जानकारी फौरन अस्पताल में मौजूद उस के चिकित्सकों को दी।

इस मामले में एमबीएस अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉक्टर समीर टंडन ने कहा कि मरीज की आंख की पलकों को चूहे ने आईसीयू में काटा है या नहीं, हम इस मामले में जांच करवा रहे हैं।

इसके साथ ही मरीज रूपवती देवी के पति को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए डॉक्टर समीर टंडन ने कहा कि हम हर मरीज के एक परिजन को आईसीयू में एंट्री देते हैं। ऐसे में जब वहां पर रूपवति के पति देवेंद्र खुद वहां मौजूद थे, तो उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने पेशेंट का ख्याल रखें।

इन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में अस्पताल प्रशासन ने संबंधित वॉर्ड इंचार्ज और प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। घटना में अगर अस्पताल का स्टॉफ दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

वहीं आईसीयू में भर्ती अन्य मरीज के तीमारदारों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अस्पताल के सिर्फ आईसीयू वॉर्ड में ही नहीं बल्कि पूरे अस्पताल में कई जगहों पर चूहों को देखा जाता है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार अस्पताल प्रशासन से शिकायत की गई है लेकिन अस्पताल के अधिकारी या कर्मचारी इस मामले का संज्ञान नहीं लेते हैं।

मरीजों के तीमारदारों ने इससे भी खतरनाक बात यह बताई कि कई बार मरीजों को दिये जाने वाले खाने को भी चूहे कुतर जाते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एमबीएस अस्पताल में कई तरह की शिकायतें आयी हैं लेकिन चूहों के आंतक से मरीजों और अपने परिजनों में भारी दहशत है। 

टॅग्स :KotaRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो