लाइव न्यूज़ :

रणथंभौर नैशनल पार्क में पर्यटकों के सामने बाघिन ने कुत्ते पर किया हमला, 'सुल्ताना' के शिकार का वीडियो हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2021 13:22 IST

कुत्ते पर हमला करने वाली बाघिन की पहचान 'सुल्ताना' के रूप में हुई है। इस वीडियो वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अनीश अंधेरिया साझा करते हुए कहा कि यह बाघिन 'कैनाइन डिस्टेंपर' नामक बीमारी से पीड़ित हो सकती है जो बहुत कम समय में बाघों की आबादी को तबाह कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल पार्क में पर्यटकों के सामने बाघिन ने कुत्ते पर हमला कर दियाघटना 27 दिसंबर की सुबह रणथंभौर नेशनल पार्क की हैबाघिन के कुत्ते पर हमले का ये वीडियो वायरल हो रहा है

राजस्थानः यहां के रणथंभौर नेशनल पार्क के अंदर की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक बाघिन पर्यटकों के सामने एक कुत्ते पर हमला कर दिया। बाघिन के हमले का ये वीडियो वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अनीश अंधेरिया ने भी ट्वीट किया है।

कुत्ते पर हमला करने वाली बाघिन की पहचान 'सुल्ताना' के रूप में हुई है। अचानक कुत्ते पर हमले से पर्यटकों के अंदर भी भय समा गया था। वे वीडियो फुटेज में गाड़ी को पीछे लेने की बातें कहते सुनाई दे रहे हैं।

वहीं इस वीडियो वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अनीश अंधेरिया साझा करते हुए कहा कि यह बाघिन 'कैनाइन डिस्टेंपर' नामक बीमारी से पीड़ित हो सकती है जो बहुत कम समय में बाघों की आबादी को तबाह कर सकती है।

बाघिन सुल्ताना के हमले का यह वीडियो रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के यूट्यूब चैनल पर भी साझा किया गया है। घटना 27 दिसंबर की सुबह की है जब पर्यटक नेशनल पार्क के जोन 1 में थे। क्लिप की शुरुआत दो पर्यटक वाहनों के पास घूमते हुए आवारा कुत्ते के एक शॉट के साथ होती है जो गाड़ी के बगल में टहल रहा होता है।

जैसे ही कुत्ता दूसरी कार की ओर अपना रास्ता बनाता है, बाघिन सुल्ताना दाहिनी ओर से निकलती है और कुत्ते को घसीटते हुए झाड़ियों में ले जाती है। इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए अनीश ने लिखा, रणथंभौर के अंदर बाघिन ने कुत्ते को मार डाला। ऐसा करने में यह अपने आप को घातक बीमारियों जैसे कैनाइन डिस्टेंपर के लिए उजागर कर रहा है जो कुछ ही समय में बाघों की आबादी को नष्ट कर सकता है। वन्यजीवों के लिए कुत्ते एक बड़े खतरे के रूप में सामने आए हैं। अभयारण्यों के अंदर उनकी उपस्थिति को नियंत्रित करने की जरूरत है। 

टॅग्स :राजस्थानअजब गजबहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो