लाइव न्यूज़ :

रामचंद्र गुहा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखा, सर जेएनयू में आपने मुझसे ज्यादा किताबें पढ़ी होंगी, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 08:05 IST

सोशल मीडिया पर 'अपनी कैबिनेट में पटेल को नहीं चाहते थे नेहरू' पर जंग छिड़ हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से पढ़ाई की है.विदेश मंत्री बनने से पहले एस जयशंकर भारत के विदेश सचिव रह चुके हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जंग जारी है। पूर्व विदेश सचिव और अब मोदी कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य एस जयशंकर ने वीपी मेनन की जीवनी का विमोचन किया। इस किताब को इतिहासकार नारायणी बसु ने लिखा है। 

विदेश मंत्री ने इस किताब के हवाले से ट्वीट किया, 'किताब से पता चला कि नेहरू 1947 के अपने कैबिनेट में सरदार पटेल को नहीं रखना चाहते थे और शुरुआती सूची में सरदार पटेल का नाम छोड़ दिया गया था। स्पष्ट तौर पर यह एक बहस का विषय है।' 

इसके बाद प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने  ट्वीट किया, ''ये एक मिथक है जिसेद प्रिंट में प्रोफेसर श्रीनाथ राघवन ने विस्तार पूर्वक ध्वस्त किया है। इसके अलावा, फर्जी खबरों और आधुनिक भारत के निर्माताओं के बीच झूठी दुश्मनी की बात को बढ़ावा देना विदेश मंत्री का काम नहीं है। ये काम बीजेपी के आईटी सेल पर छोड़ देना चाहिए।''

इसके बाद विदेश मंत्री ने रामचंद्र गुहा के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ''कुछ विदेश मंत्री किताबें पढ़ते हैं। कुछ प्रोफेसरों के लिए भी ये एक अच्छी आदत हो सकती है। मैं चाहूंगा कि कल जारी हुई किताब जरूर पढ़नी चाहिए।''

उनके इस ट्वीट पर रामचंद्र गुहा ने जवाब दिया, 'सर, क्योंकि आपने जेएनयू से पीएचडी की है तो जरूर आपने मुझसे ज्यादा किताबें पढ़ी होंगी। उनमें नेहरू और पटेल के प्रकाशित पत्राचार भी रहे होंगे जो बताते हैं कि किस तरह नेहरू पटेल को एक मजबूत स्तंभ के तौर पर अपने पहले कैबिनेट चाहते थे। उन किताबों को फिर से देखें।''

इसके अलावा रामचंद्रा गुहा ने पत्र भी ट्वीट किया, ''1 अगस्त के इस पत्र में नेहरू ने पटेल को आजाद भारत के अपने पहले कैबिनेट से जुड़ने के लिए निमंत्रण भेजा है। साथ ही उन्होंने पटेल को कैबिनेट का सबसे मजबूत स्तंभ भी कहा है। कृपया क्या कोई इसे एस जयशंकर को दिखा सकता है?''

टॅग्स :सुब्रह्मण्यम जयशंकरजवाहरलाल नेहरूवल्लभभाई पटेलकांग्रेसट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो