लाइव न्यूज़ :

रामायण के 'राम' अरुण गोविल का अब ट्विटर पर 'अवतार', एक ही दिन में जुड़ गये इतने फॉलोअर्स

By प्रिया कुमारी | Updated: April 5, 2020 13:01 IST

रामायण में राम का किरदार निभा रहे अरुण गोविल ने ट्विटर ज्वाइन कर लिया है। ट्विटर अकाउंट बनाने के बाद अरूण गोविल ने कई सारे पोस्ट किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल ने ट्विटर ज्वाइन कर लिया है।अरुण गोविल के सोशल मीडिया कनेक्शन से फैन्स काफी खुश नजर आए।

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। इस बीच दूरदर्शन पर रामायण का एक बार फिर प्रसारण भी हो रहा है। लोग अपने परिवार के साथ बैठ कर इसे खूब देख रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच सबसे दिलचस्प बात ये है कि रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल ने भी ट्विटर ज्वाइन कर लिया है।

ट्विटर अकाउंट बनाने के बाद अरुण गोविल ने कई सारे पोस्ट किए हैं। इसमें सीता का किरदार निभा रही दीपिका चिखलिया से लेकर कई कलाकारों की तस्वीर भी उन्होंने पोस्ट की है। अरुण गोविल के ट्विटर ज्वाइन करते ही उनके फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है।

ट्विटर ज्वाइन करते ही अब तक 35 हजार से ज्यादा उनके फॉलोर्अस हो चुके हैं। अरुण गोविल ने श्री राम का किरदार निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया से जुड़ने से फैन्स भी काफी खुश नजर आए और उनके पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले। सब उनकी तारीफ ही कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले अरुण गोविल की एक और तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी जिसमें वे अपने बच्चों के साथ रामायण देखते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, एक यूजर ने लिखा अरुण जी आप बहुत ही प्रेरणात्मक इंसान है। आपको देख कर दिल खुश हो जाता है। तो वहीं दूसरे यूजर ने अरुण गोविल की मुस्कान की तारीफ करते हुए लिखा कि आपकी मुस्कान ही आपको भगवान बनाती है। 

अरुण गोविल के पोस्ट पर जय श्री राम नाम के कमेंट की बौछार हो रही है। मानों साक्षात भगवान को ही देख लिया हो। रामानंद सागर जी के रामायण के बाद अगर कोई राम और सीता की कल्पना भी करता है तो अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की छवि ही दिखाई देती है। बता दें अरुण गोविल के सोशल मीडिया कनेक्शन से फैन्स काफी खुश नजर आए। 

टॅग्स :अरुण गोविलरामानंद सागररामायणट्विटरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो