लाइव न्यूज़ :

Ram Temple inauguration: ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे... राम आएंगे’, प्रधानमंत्री मोदी ने छपरा की रहने वाली स्वाति मिश्रा की सराहना की, शेयर किया वीडियो, यहां सुने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2024 14:55 IST

Ram Temple inauguration: बिहार के छपरा जिले की रहने वाली स्वाति मिश्रा ने तकरीबन दो महीने पहले अपने यू-ट्यूब चैनल पर ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे... राम आएंगे’ भजन साझा किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देकरोड़ों की संख्या में लोग उनके इस भजन को देख चुके हैं।स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है।इसके साथ ही हैशटैग ‘श्रीरामभजन’ भी लिखा।

Ram Temple inauguration: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ‘राम लला’ के स्वागत में बिहार की भजन गायिका स्वाति मिश्रा के गाए एक भजन की बुधवार को सराहना की और उसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे ‘मंत्रमुग्ध’ करने वाला बताया।

बिहार के छपरा जिले की रहने वाली स्वाति मिश्रा ने तकरीबन दो महीने पहले अपने यू-ट्यूब चैनल पर ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे... राम आएंगे’ भजन साझा किया था। अब तक करोड़ों की संख्या में लोग उनके इस भजन को देख चुके हैं। उनके लाखों सब्सक्राइबर्स भी हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर उनके भजन का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है।’’ उन्होंने इसके साथ ही हैशटैग ‘श्रीरामभजन’ भी लिखा। उल्लेखनीय है कि साल 2023 के ‘मन की बात‘ की आखिरी कड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह व उमंग है।

लोग अपनी भावनओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं। आकाशवाणी के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिए मोदी ने देशवासियों से अपने गीत व भजन हैशटैग श्रीरामभजन के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, ‘‘ये संकलन भावों का, भक्ति का, ऐसा प्रवाह बनेगा जिसमें हर कोई राम-मय हो जाएगा।’’ प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहारछपराराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'