लाइव न्यूज़ :

राजसमंदः 16 वर्षीय भरत की गेंदबाजी से राहुल गांधी प्रभावित, मछली पकड़ने वाले जाल से नेट बनाकर कर रहा अभ्यास, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2022 14:13 IST

राहुल गांधी ने वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें लड़का गेंदबाजी का अभ्यास करता नजर आ रहा है। राहुल ने जिस ट्वीट को रीट्वीट किया उसमें दावा किया गया कि 16 वर्षीय भरत सिंह मछली पकड़ने वाले जाल से नेट बनाकर गेंदबाजी का अभ्यास कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि वह इस लड़के के सपने को साकार करने में मदद करें।अद्भुत प्रतिभा हमारे देश के कोने-कोने में छुपी है।बिलकुल, इसे दिखवाएंगे और जो भी जरूरी होगा करेंगे।

जयपुरः राजस्थान के राजसमंद जिले के दूरदराज के गांव में रहने वाले एक लड़के की प्रतिभा ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को प्रभावित किया है। गांधी ने इस लड़के का गेंदबाजी करते हुए वीडियो साझा किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि वह इस लड़के के सपने को साकार करने में मदद करें।

राहुल ने एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें लड़का गेंदबाजी का अभ्यास करता नजर आ रहा है। राहुल ने जिस ट्वीट को रीट्वीट किया उसमें दावा किया गया कि 16 वर्षीय भरत सिंह मछली पकड़ने वाले जाल से नेट बनाकर गेंदबाजी का अभ्यास कर रहा है।

गांधी ने छह सेकंड के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘अद्भुत प्रतिभा हमारे देश के कोने-कोने में छुपी है, जिसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। मैं अशोक गहलोत जी से अनुरोध करता हूं, कृपया इस बच्चे को अपना सपना सच करने में मदद करें।’’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने ट्वीट किया, "बिलकुल, इसे दिखवाएंगे और जो भी जरूरी होगा करेंगे।" 

टॅग्स :राहुल गांधीराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो