लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: 'मैम आप बहुत अच्छी हो, मुझे आपसे प्यार हो गया है', पटवारी ने महिला अधिकारी को भेजे मैसेज, SDM ने पहले किया इग्नोर फिर...

By अनिल शर्मा | Updated: April 30, 2023 08:59 IST

जालौर जिला के कलेक्‍टर निशांत जैन ने पटवारी रमेश को निलंबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी रानीवाड़ा तहसील में धामसीन का पटवारी है।पटवारी ने महिला एसडीएम को कई भद्दे मैसेज भेजे।पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जालौरः राजस्‍थान के जालौर जिले के एक पटवारी ने महिला अधिकारी को एक कार्यक्रम की फोटो भेजकर उनसे अपने प्यार का इजहार कर बैठा। उसने महिला एसडीएम को वाटसेप पर किए मैसेज में लिखा कि मैम आप बहुत अच्छी हो, आपसे मुझे प्यार हो गया है। 48 वर्षीय पटवारी का मैसेज देख महिला अधिकारी चौंक गई।

देर रात आए इस मैसेज को महिला अधिकारी ने पहले यह सोचकर इग्नोर कर दिया कि उसने नशे में भेज दिया होगा। लेकिन सुबह भी उसने रात वाले मैसेज पर एसडीएम से जवाब मांगा जिसके बाद उन्होंने तहसीलदार से इसपर पाबंदी लगाने की बात कही। पटवारी ने तहसीलदार को ही धमका दिया कि आप अधिकारी हो तो इसका मतलब ये नहीं कि आप हमारे प्यार के बीच में आओ।

रिपोर्ट के मुताबिक, 48 वर्षीय पूर्व फौजी रमेश जाट जालौर जिले की रानीवाड़ा तहसील में धामसीन का पटवारी है। रानीवाड़ा की महिला एसडीएम कुछ दिन पहले यहां 'महंगाई राहत शिविर' के उद्घाटन समारोह में आई थीं। कार्यक्रम की तस्वीर महिला अधिकारी को भेजते हुए पटवारी ने कई भद्दे मैसेज भेजे। 

एसडीएम ने शुक्रवार को रानीवाड़े पुलिस थाने में पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जालौर जिला के कलेक्‍टर निशांत जैन ने पटवारी रमेश को निलंबित कर दिया है।

टॅग्स :राजस्थानजालोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो