लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में महिला पर भीड़ ने किया हमला, लात-घुसों से मारते वीडियो हुआ वायरल, 5 गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: October 13, 2022 08:59 IST

एएसपी गणेशाराम चौधरी ने बताया, मानसिक रूप से कमजोर एक युवती अपनी बच्ची के साथ जा रही थी, उस दौरान बच्ची रोती हुई जा रही थी तो कुछ लोगों ने उस युवती पर शंका करके उसके साथ मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर है जो अपनी बच्ची के साथ जा रही थी।रास्ते में कुछ लोग उस महिला को बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।वीडियो में कुछ लोग मानसिक रूप से कमजोर महिला को लात-घुसों से मारते देखे जा सकते हैं।

जयपुरः राजस्थान के नागौर जिले में एक महिला की सड़क पर लात-घुसों से सरेआम पिटाई का वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में भीड़ द्वारा महिला की बेरहमी से पिटाई करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि महिला को लोगों ने बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई की। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर है जो अपनी बच्ची के साथ जा रही थी। एएसपी गणेशाराम चौधरी ने बताया, मानसिक रूप से कमजोर एक युवती अपनी बच्ची के साथ जा रही थी, उस दौरान बच्ची रोती हुई जा रही थी तो कुछ लोगों ने उस युवती पर शंका करके उसके साथ मारपीट की। अधिकारी ने कहाकि परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।

वीडियो में कुछ लोग मानसिक रूप से कमजोर महिला को लात-घुसों से मारते देखे जा सकते हैं। वहीं एक शख्स उसे लगातार जोर-जोर से थप्पड़ें मारता रहता है। 

ठीक ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आया था। जहां एक भीड़ ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को बच्चा अपहरणकर्ता समझकर उसकी पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।घटना की जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बुजुर्ग व्यक्ति को बचाया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टॅग्स :नागौरराजस्थानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी